Viral Video : नेशनल गार्ड को नहीं बुला सकते, डोनाल्ड ट्रंप का पुराना वीडियो वायरल, मचा हंगामा

Viral Video : अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने इमिग्रेशन संबंधी कार्रवाई के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों से निपटने में ‘नेशनल गार्ड’ के जवानों की मदद के लिए सोमवार को लॉस एंजिलिस में लगभग 700 ‘मरीन’ कोर तैनात किए. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2020 का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि वे नेशनल गार्ड को तब तक नहीं बुला सकते, जब तक कि हमें गवर्नर द्वारा अनुरोध न किया जाए. प्रो इमिग्रेशन प्रोटेस्ट पर लगाम लगाने के लिए लॉस एंजिल्स क्षेत्र में नेशनल गार्ड सदस्यों की तैनाती को लेकर ट्रंप और कैलिफोर्निया डेमोक्रेट्स के बीच तनाव बढ़ गया है. राष्ट्रपति के रूप में उनके पहले कार्यकाल की क्लिप फिर से सामने आई है जो वायरल हो रही है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

एबीसी के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “मैंने कानून और व्यवस्था बहाल कर दी है. डेमोक्रेट द्वारा संचालित शहरों को छोड़कर. हमें कानूनों के अनुसार चलना होगा. हम नेशनल गार्ड को नहीं बुला सकते. जब तक गवर्नर  द्वारा अनुरोध नहीं किया जाता, हम नेशनल गार्ड को नहीं बुला सकते.”

2,000 अतिरिक्त जवानों की लॉस एंजिलिस में तैनाती की अनुमति दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन संबंधी कार्रवाई के विरोध में लॉस एंजिलिस में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए ‘नेशनल गार्ड’ के 2,000 अतिरिक्त जवानों की तैनाती को मंजूरी दे दी. इस आदेश के तहत उन्हें सक्रिय ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा. एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि आदेश पर अभी हस्ताक्षर हुए हैं और सैनिकों को भेजने में एक या दो दिन लग सकते हैं.

राष्ट्रपति के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए उठाया गया कदम

गवर्नर गेविन न्यूसम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म  ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर ट्रंप के इस कदम को लापरवाही भरा और ‘‘हमारे बलों के लिए अपमानजनक’’ बताया. न्यूसम ने कहा, ‘‘यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा के लिए नहीं उठाया गया. यह एक खतरनाक राष्ट्रपति के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए उठाया गया कदम है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >