दो कुत्तों के बीच छीना-झपटी, जबरदस्त मुकाबले में कौन बना विनर? वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो कुत्तों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि किसी चीज के लिए दोनों कुत्तों के बीच छीन झपट हो रही है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दो कुत्ते दिखाई दे रहे है. दोनों किसी चीज को एक दूसरे से छीनने में लगे हैं. दोनों के बीच छीन झपट मची हुई है. दोनों कुत्ते एक दूसरे से पूरी ताकत लगाकर छीनने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन कोई भी छीन नहीं पा रहे हैं. रिंग जैसी कोई चीज है जिसे पाने के लिए दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हो रहा है.

दोनों डॉगी लगा रहे हैं पूरा दम

रिंग जैसी किसी चीज को पाने के लिए दोनों डॉगी अपनी पूरी ताकत लगा दे रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पूरी ताकत लगाकर भी एक दूसरे से छीन नहीं पा रहे हैं. बीच-बीच में दोनों कुत्ते झटके देकर भी उसे छीनने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, किसी को भी कामयाबी नहीं मिल रही है.

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर कुत्तों की छीना झपटी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 19 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है, ‘मैं इसे देखना बंद नहीं कर सकता.’ वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है. लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अच्छा खासा रिएक्शन दिया है. कई यूजर्स ने दूसरे वीडियो और इमोजी डालकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. एक यूजर्स ने लिखा ‘असल में वे नाच रहे हैं और आनंद ले रहे हैं, उनकी हरकतें देखिए.’ एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘वार्ता विफल हो गई है. युद्ध शुरू हो गया है.’ इसी तरह कई और यूजर्स ने भी वीडियो के देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Also Read: इस बंदे को मिलनी चाहिए 21 तोपों की सलामी! मुर्गियों को भी कर दिया ट्रेंड, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >