Khan Sir : खान सर शादी मुबारक हो, साऊदी से आया मैसेज

Khan Sir : पटना के चर्चित टीचर खान सर की शादी हो चुकी है. उनकी शादी के चर्चे विदेशों में भी हो रहे हैं. सऊदी अरब से उनके चाहने वाले ने उन्हें बधाई दी है. देखें वीडियो.

Khan Sir : पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर की शादी के बाद 2 जून को रिसेप्शन भी हो गया. शादी की चर्चा केवल देश ही नहीं विदेशों में भी हो रही है. एक वीडियो सऊदी अरब से सामने आया है. इसमें एक युवक खान सर को अपने अंदाज में बधाई देता नजर आ रहा है. वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है, ‘’खान सर शादी मुबारक हो. पूरे हिंदुस्तान में आप जैसा पॉपुलर टीचर दूसरा नहीं है. मैं साऊदी अरब में रहकर आपका वीडियो देखता हूं. एक बार आपकी तबीयत खराब हुई तो मैंने बहुत दुआ की थी. क्योंकि लाखों बच्चों को आप खुशियां दे रहे हो. उन्हें शिक्षा दे रहे हो. मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं. मैं साऊदी अरब में भेड़ चराता हूं. आप मेरे पीछे देख सकते हैं. 1600 भेड़ों को अकेले चरा रहा हूं. यह वीडियो खान सर तक शेयर कर देना.’’ देखें वायरल वीडियो.

शादी समारोह में पहली बार खान सर का परिवार और रिश्तेदार मंच पर नजर आए. वे पत्नी और माता-पिता संग मेहमानों का स्वागत करते दिखे. अपनी शादी का खुलासा भी उन्होंने मजेदार अंदाज में क्लास के दौरान किया था, जब कहा, “भारत-पाकिस्तान के युद्ध जैसे माहौल में मेरी शादी हुई.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >