पढ़ते-पढ़ते थक जाएगी जीभ! 85 अक्षरों वाली यह जगह दुनिया का सबसे लंबा नाम, वीडियो ने मचाई धूम

Longest Place Name In The World: दुनिया में किस जगह का नाम सबसे लंबा है? न्यूजीलैंड की तौमाता हिल की पूरी कहानी जानें, इसके 85-अक्षर वाले नाम का मतलब, माओरी संस्कृति से जुड़ा इसका इतिहास, वहां कैसे जाएं, भारतीय यात्रियों के लिए खास टिप्स, और यह जगह सोशल मीडिया पर इतनी पॉपुलर क्यों है.

Longest Place Name In The World: अगर आपको लगता है कि जगहों के लंबे नाम बोलना मुश्किल होता है, तो जरा रुकिए. एक ऐसी जगह है, जिसका नाम पढ़ते-पढ़ते लोग हार मान लेते हैं. नाम इतना लंबा कि 30 सेकेंड से ज्यादा लग जाए. यहां तक कि एक बार पढ़ने के लिए सांस तक टूट जाए और इतना अनोखा कि दुनिया भर में मशहूर हो गया. हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड की उस पहाड़ी की, जिसका नाम दुनिया का सबसे लंबा जगह का नाम माना जाता है. यह सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी है, संस्कृति है और इतिहास है.

Longest Place Name In The World in Hindi: दुनिया का सबसे लंबा जगह का नाम कौन-सा है?

इस जगह का पूरा नाम है Taumatawhakatangihangakoauauotamateaturipukakapikimaungahoronukupokaiwhenuakitanatahu यह नाम पूरे 85 अक्षरों का है और इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे लंबा जगह का नाम माना जाता है. आम बोलचाल में लोग इसे तौमाता हिल या प्यार से Te Taumata कहते हैं, ताकि रोज-रोज जीभ पर जोर न पड़े.

Longest Place Name In The World Taumata Hill New Zealand: तौमाता हिल कहां स्थित है?

तौमाता हिल न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में, हॉक्स बे इलाके के पास स्थित है. यह जगह पोरंगाहौ नाम के छोटे से कस्बे से लगभग 6 किलोमीटर दूर है. यह कोई बड़ा शहर या ऊंचा पहाड़ नहीं, बल्कि एक साधारण सी पहाड़ी है, जिसकी ऊंचाई करीब 305 मीटर है. यह लंबा-चौड़ा नाम माओरी समुदाय की एक पुरानी कहानी से जुड़ा है. कहानी है तौमाता नाम के एक बहादुर योद्धा और खोजी की. माओरी इतिहास में तमातेआ को एक महान यात्री और योद्धा माना जाता है, जिन्हें कई जनजातियां अपना पूर्वज मानती हैं.

पूरा नाम उस जगह का वर्णन करता है, जहां तमातेआ ने अपने प्रिय व्यक्ति की याद में कोआउआउ नाम की माओरी बांसुरी बजाई थी. इस नाम का मतलब कुछ ऐसा है कि वह पहाड़ी जहां तमातेआ बड़े घुटनों वाला, पहाड़ों को जीतने वाला, धरती और समुद्र पर घूमने वाला ने अपने प्रिय के लिए बांसुरी बजाई. माओरी संस्कृति में नाम सिर्फ पहचान नहीं होते, बल्कि कहानी और भावना भी होते हैं. (Longest Place Name In The World Taumata Hill New Zealand in Hindi)

Longest Place Name In The World Taumata Hill in Hindi: यह जगह इतनी मशहूर क्यों है?

तौमाता हिल आज एक बड़ा पर्यटन स्थल बन चुका है. सड़क किनारे लगा एक बड़ा सा साइनबोर्ड, जिस पर पूरा 85 अक्षरों वाला नाम लिखा है, लोगों को अपनी ओर खींच लेता है. दुनिया भर से लोग यहाँ सिर्फ उस बोर्ड के साथ फोटो और वीडियो बनाने आते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ, जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति इस लंबे नाम को टुकड़ों में तोड़कर सही उच्चारण के साथ बोलता है.

यहां कैसे पहुंचा जा सकता है?

इस जगह तक पहुंचना मुश्किल नहीं है. वाइपुकुरौ शहर से दक्षिण की ओर गाड़ी से चलते हुए विंबलडन रोड पर मुड़ना होता है. पहाड़ी सड़क से साफ दिखाई दे जाती है. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह निजी जमीन पर स्थित है, इसलिए ऊपर चढ़ने से पहले अनुमति लेना जरूरी होता है.

तौमाता हिल के आसपास खुला खेत, हरियाली और शांति है. इसके अलावा पास में कई जगहें हैं जैसे कि माओरी मारे, जहां जनजातीय संस्कृति को समझा जा सकता है. अतिया आ रंगी, जहां माओरी आकाश ज्ञान के बारे में बताया जाता है. MTG हॉक्स बे, नेपियर, जहां कला और इतिहास से जुड़ी चीजें मिलती हैं और भी अन्य जगहों पर घूम सकते हैं.

भारतीय यात्रियों को यह जगह क्यों पसंद आती है?

भारतीय पर्यटक इस जगह को खास पसंद करते हैं. वजह सिर्फ लंबा नाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे की कहानी भी है. एक बहादुर योद्धा, प्रेम, संगीत और यात्रा. ये सब भारतीय संस्कृति की कथाओं से मेल खाते हैं. इसके अलावा हॉक्स बे इलाके में शाकाहारी भोजन के अच्छे विकल्प मिल जाते हैं. वेलिंग्टन से यह जगह करीब 3.5 घंटे की ड्राइव पर है, इसलिए पहुँचना भी आसान है. न्यूजीलैंड जाने वाले भारतीयों के लिए जरूरी जानकारी. भारतीयों को विजिटर्स वीजा लेना जरूरी है. वीजा आवेदन ऑनलाइन होता है. घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से फरवरी है.

ये भी पढ़ें:

होटल के कमरे में दो साल तक चला यह खेल! गेट खुलते ही उड़ गए स्टाफ के होश, VIDEO ने मचाया बवाल

दुनिया का सबसे ठंडा शहर! जहां केला बन जाता है हथौड़ा, बाहर निकलने से पहले लोग पहनते हैं 10 किलो कपड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >