फुटबॉल प्रीमियर लीग की जीत का जश्न मनाते फैंस की भीड़ को कार ने रौंदा, 50 घायल, देखें वीडियो

Liverpool Victory Parade: इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में 26 मई को लोग फुटबॉल प्रीमियर लीग की जीत का जश्न मना रहे थे. तभी एक कार आती है और लोगों को रौंदते हुए काफी दूर जाकर रुकती है. इस घटना में 50 लोग घायल हुए हैं.

Liverpool Victory Parade: इंग्लैंड से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार के दिन लिवरपूल शहर के सिटी सेंटर में फुटबॉल प्रीमियर लीग जीत का जश्न मना रहे फैंस की भीड़ को रौंदते हुए एक कार अचानक इलाके में घुस गई. इस हादसे में करीब 50 लोग घायल हो गए. इनमें से 20 लोगों का मौके पर ही इलाज कराया गया, जबकि 27 लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. घायल लोगों में चार छोटे बच्चे भी शामिल हैं. कार चला रहे 53 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर भारी संख्या में लोग लाल रंग के कपड़े पहनकर और लाल रंग का झंडा लेकर खड़े हैं. वे जोर-जोर से नारा लगाकर प्रीमियर लीग की जीत का जश्न मना रहे हैं. तभी अचानक से एक काले रंग की गाड़ी आती है और सीधी लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ने लगती है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है. काफी दूर तक कार इसी तरह लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ती है. जब तक गाड़ी रुकती है, तब तक बहुत सारे लोग घायल हो जाते हैं. लोग गाड़ी को चारों तरफ से घेर लेते हैं. उनकी आंखों में गुस्सा साफ देखा जा सकता है. लोगों का गुस्सा देखकर व्यक्ति कार का दरवाजा नहीं खोलता है, वह अंदर ही बैठा रहता है. बाद में जब पुलिस आती है और व्यक्ति को कार से बाहर निकालते है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लेते हैं.

इस घटना को लेकर इंग्लैंड के प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए सुरक्षाबलों और बचाव कर्मियों की तारीफ की जिन्होंने समय पर स्थिति को काबू में किया. इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह घटना आतंकवादी साजिश नहीं लग रहा है. व्यक्ति से अभी पूछताछ चल रही है.

यह भी पढ़े: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पत्नी ने मारा जोरदार थप्पड़! सबके सामने, देखें वीडियो | French President Emmanuel Macron Beaten by his Wife

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >