ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

Israel Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट युद्ध जीतने का दावा किया है. उन्होंने ये भी बताया कि ईरान परमाणु हथियार कभी नहीं रखने पर सहमत हो गया है.

Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि जंग में ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा – हमारे विमान तेहरान और देश के अन्य हिस्सों के ऊपर उड़ रहे हैं.

ईरान की परमाणु क्षमता पूरी तरह नष्ट : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया है. ट्रंप ने कहा, अगर हमने हमला नहीं किया होता तो उस हमले के दो हफ्ते बाद उनके पास परमाणु हथियार होता. वे निश्चित रूप से उसका इस्तेमाल इजराइल समेत पूरे पश्चिम एशिया में करते.

ईरान समझौता करना चाहता है : ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पश्चिम एशिया के मामलों के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा, मैं पहले से यह नहीं कहना चाहता लेकिन वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि वे कभी परमाणु हथियार नहीं रखेंगे.

ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन का किया दावा

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन का दावा किया. उन्होंने कहा- ईरान के मौजूदा नेतृत्व में पहले ही बड़े बदलाव हो चुके हैं. असल में यह वही है, जिसे हम सत्ता परिवर्तन कह सकते हैं. अब सत्ता में बैठे लोग उन लोगों से बिल्कुल अलग हैं.

बिचौलिए की भूमिका निभाना चाहता है पाकिस्तान

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पोस्ट को शेयर किया. जिसमें पाक पीएम कहा था- उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त कराने के लिए सार्थक और निर्णायक वार्ता की मध्यस्थता के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: ईरान के विदेश मंत्री की दो टूक: जब तक दुश्मन को पछतावा नहीं होगा, तब तक जारी रहेगी जंग

US रक्षा मंत्री का दावा: इतिहास में पहली बार ईरान की मॉडर्न मिलिट्री का हुआ पूरी तरह सफाया

ट्रंप ने ईरान को दिया 15 पॉइंट्स वाला खास शांति प्लान, पाकिस्तान बना बिचौलिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >