डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल नहीं मिला, तो गाजा में शांति लाने के लिए ये देश देंगे अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Israel and Egypt to honour Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार लाख प्रयास करने के बाद भी नहीं मिला. उनका दावा रहा है कि उन्होंने दुनिया भर में कई युद्ध रुकवाए हैं. हालांकि उनके इन तमाम दावों में इजरायल-हमास के बीच शांति प्रस्ताव को मनवा लेना एक प्रत्यक्ष उपलब्धि रही है. इसी क्रम में गाजा शांति प्रस्ताव पर उनकी उपलब्धि के लिए इजरायल और मिस्र डोनाल्ड ट्रंप को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान देंगे.

Israel and Egypt to honour Donald Trump: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पूरा जोर लगा दिया. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दुनिया भर में 8 युद्ध रुकवाए हैं. हालांकि उन्हें इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार से तो मरहूम रहना पड़ा, जब शुक्रवार, 10 अक्टूबर को वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो का नाम पीस प्राइज के लिए घोषित किया गया. उन्होंने भी राजनीतिक और नैतिक परिपक्वता दिखाते हुए इस अवॉर्ड को ट्रंप को समर्पित किया. खैर, ट्रंप ने कितने युद्ध रुकवाए हैं, इसकी पुष्टि तो नहीं हो सकती, लेकिन इजरायल और हमास के बीच उनके द्वारा प्रस्तुत 20 सूत्रीय योजना पर जरूर सहमति जताई गई है. उनके इसी प्रयास को देखते हुए इजरायल और इजिप्ट के सर्वोच्च नागिरक सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा. इजिप्ट ने इस पीस प्लान की बातचीत में अहम भूमिका निभाई है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल और हमास के बीच शांति योजना को लागू करवाने के लिए यहूदी देश की यात्रा पर हैं. डोनाल्ड ट्रंप को इस यात्रा के दौरान इजरायल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘इजरायली प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ ऑनर’ प्रदान किया जाएगा. राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने घोषणा की कि यह सम्मान ट्रंप को गाजा से बंधकों की रिहाई में उनकी भूमिका और शांति की नींव रखने के प्रयासों के लिए दिया जाएगा. राष्ट्रपति हर्जोग के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, “अपने अथक प्रयासों के माध्यम से राष्ट्रपति ट्रंप ने न केवल हमारे प्रियजनों को घर वापस लाने में मदद की है, बल्कि मध्य पूर्व में सुरक्षा, सहयोग और एक शांतिपूर्ण भविष्य की सच्ची उम्मीद पर आधारित एक नए युग की नींव रखी है.” 

इजरायली राष्ट्रपति ने आगे कहा, “उनके हाथों में इजरायली प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ ऑनर सौंपना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान होगा.” रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप को आज इस पुरस्कार की औपचारिक जानकारी दी जाएगी. सम्मान का आधिकारिक समारोह आने वाले महीनों में आयोजित किया जाएगा. यह पुरस्कार पारंपरिक रूप से उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने इजरायल राज्य या मानवता के लिए असाधारण योगदान दिया हो. वर्ष 2013 में, बराक ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे जिन्हें इजरायल की सुरक्षा और संबंधों को मजबूत करने के लिए यह सम्मान दिया गया था.

ट्रंप को मिलेगा इजिप्ट का ऑर्डर ऑफ द नाइल

वहीं द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी के कार्यालय ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द नाइल” प्रदान किया जाएगा. मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यह सम्मान ट्रंप को गाज़ा में युद्ध रोकने के प्रयासों के लिए दिया जा रहा है. बयान में कहा गया, “यह सम्मान ट्रंप के शांति प्रयासों को समर्थन देने, संघर्षों को कम करने और हाल ही में गाजा युद्ध समाप्त करने में उनकी निर्णायक भूमिका को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जा रहा है.” 

बंधकों की हो रही है अदला-बदली

सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को इजरायल और हमास ट्रंप द्वारा प्रस्तावित शांति योजना के पहले चरण के तहत बंधकों और कैदियों की अदला-बदली (होस्टेज-प्रिजनर एक्सचेंज) हो रही है. इजरायल की चार घंटे की यात्रा के दौरान ट्रंप बंधक परिवारों से मुलाकात करेंगे और इजरायली संसद (कनेस्सेट) को संबोधित भी करेंगे. ट्रंप की 20-सूत्रीय शांति योजना का उद्देश्य इज़राइल और हमास के बीच जारी दो साल से अधिक पुराने युद्ध को समाप्त करना है. यह संघर्ष 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 1200 लोगों की हत्या की गई थी, जबकि 250 लोगों को बंधक बनाया गया था.

ट्रंप की गाजा शांति योजना के 20-सूत्रीय प्लान का उद्देश्य दो साल से जारी संघर्ष को समाप्त करना है. इसके तहत हमास इजरायल के 20 बंधकों को छोड़ेगा और इजरायल हमास के 1700 कैदियों को रिहा करेगा. इस योजना में इजरायली सैनिकों की वापसी, बंधकों की रिहाई और गाजा में खुद के शासन प्रणाली की रूपरेखा जैसे मुद्दे भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-

हमास ने इन सात इजरायली बंधकों को छोड़ा, IDF और इजरायली मीडिया ने की पुष्टि

अमेरिका में भीषण विमान हादसा, पार्किंग में ट्रक पर गिरा हेलीकॉप्टर बना आग का गोला, चारों ओर फैला काला धुआं, Video

गाजा में फिर छिड़ी जंग, एक ही दिन में 27 लोगों की मौत, इजरायल नहीं हमास के खिलाफ इस कबीले ने खोला मोर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >