Grammy Awards: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, के-पॉप ने भी खोला खाता, स्पीलबर्ग ईजीओटी क्लब में शामिल

Grammy Awards: 68वां ग्रैमी अवार्ड्स कई बार ऐतिहासिक रहा. दलाई लामा और के पॉप को पहली बार पुरस्कार मिला. बिली इलीश के गाने को सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया. वहीं स्पीलबर्ग ने भी ग्रैमी जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और नगीना जोड़ा.

Grammy Awards: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह में इस बार आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल की हैं. उन्होंने ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता. यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड है. इस श्रेणी में उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की जज केतनजी ब्राउन जैक्सन जैसी प्रतिष्ठित हस्ती को पीछे छोड़ दिया. दलाई लामा ने यह पुरस्कार एल्बम- ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए जीता है.

ग्रैमी अवॉर्ड संगीत जगत के सबसे बड़े और सम्मानित पुरस्कारों में गिना जाता है. इसे हर साल अमेरिका की रिकॉर्डिंग एकेडमी द्वारा आयोजित किया जाता है. यह पुरस्कार गायकों, संगीतकारों, प्रोड्यूसर्स और तकनीकी विशेषज्ञों को दिया जाता है. इसका उद्देश्य संगीत में बेहतरीन रचनात्मक और तकनीकी उपलब्धियों को सम्मानित करना है. यह सम्मान दलाई लामा के संदेश, शांति और मानवीय मूल्यों पर आधारित कथनों की पर वैश्विक स्वीकार्यता की मुहर जैसा है.

के पॉप ने भी पहली बार जीता ग्रैमी

संगीत जगत में इस बार कई ऐतिहासिक पल देखने को मिले. फिल्म ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ के गीत ‘गोल्डन’ ने विजुअल मीडिया के लिए लिखे गए सर्वश्रेष्ठ गीत का अवॉर्ड जीता. यह पहली बार है जब किसी के-पॉप कलाकार या समूह ने ग्रैमी अपने नाम किया. अवॉर्ड स्वीकार करते समय गीतकारों ने अंग्रेजी और कोरियाई भाषाओं में भाषण देकर दर्शकों का दिल जीत लिया.

EOGT ग्रुप में शामिल हुए स्पीलबर्ग

संगीत फिल्म श्रेणी में ‘म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स’ को सम्मान मिला. इस जीत के साथ मशहूर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड हासिल किया और आधिकारिक तौर पर ईजीओटी क्लब में शामिल हो गए. ईजीओटी उन कलाकारों को कहा जाता है जिन्होंने एमी, ग्रैमी, टोनी और ऑस्कर, चारों प्रमुख पुरस्कार जीते हों.

बिली इलिश का गाना बना सॉन्ग ऑफ द ईयर

बिली इलिश और उनके भाई फिनीस ओ’कोनेल ने इस साल ग्रैमी अवॉर्ड में बड़ी उपलब्धि हासिल की. दोनों ने मिलकर ‘वाइल्डफ्लावर’ गाने के लिए सॉन्ग ऑफ द ईयर का खिताब जीता. यह अवॉर्ड म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित श्रेणियों में से एक माना जाता है. इस कैटेगरी में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय कलाकार जैसे- बैड बन्नी, लेडी गागा और केंड्रिक लैमर शामिल थे. ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ के हिट गाने ‘गोल्डन’ को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा था. हालांकि बिली इलिश ने बाजी मार ली.

मुख्य समारोह की मेजबानी कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने की. 2026 के नामांकनों में केंड्रिक लैमर नौ नामांकनों के साथ सबसे आगे रहे, जबकि लेडी गागा, जैक एंटोनॉफ और कई अन्य बड़े सितारे भी पुरस्कारों की दौड़ में शामिल रहे. मुख्य समारोह से पहले लॉस एंजिलिस के पीकॉक थिएटर में आयोजित प्री-टेलीकास्ट समारोह में कुल 86 ग्रैमी पुरस्कार दिए गए.

इमिग्रेशन पॉलिसी पर भी उठाया गया मुद्दा

इस दौरान कई कलाकारों ने मंच का इस्तेमाल सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी किया. कुछ गायकों ने अमेरिका की मौजूदा इमिग्रेशन पॉलिसी पर चिंता जताई और प्रवासियों के योगदान को याद किया. बिली इलीश ने कहा कि चोरी की गई जमीन पर कोई भी अवैध नहीं है. उनका इशारा अमेरिका के इतिहास और ट्रंप के ICE द्वारा की जा रही कार्रवाइयों पर था.

ये भी पढ़ें:- भारतीय मूल के वर्ल्ड बैंक चीफ परिवार सहित पाकिस्तान पहुंचे, क्या है उनका प्लान? क्या 20 अरब डॉलर लोन होगा अप्रूव?

ये भी पढ़ें:- भारतीय मूल के वैज्ञानिक को मिलेगा ‘जियो साइंस का नोबेल’, 1975 में की थी ऐसी खोज, जिससे आज जूझ रही दुनिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >