रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को धमकाया, कहा- नहीं माने तो भेज दूंगा टॉमहॉक मिसाइल

Donald Trump Tomahawk Missile Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच शांति करवाना चाहते हैं. लेकिन इसके लिए उन्होंने रूस को एक तरह की धमकी दी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रूस को चेतावनी दी कि यदि वह यूक्रेन के साथ लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त नहीं करता है तो अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइल दे सकता है.

Donald Trump Tomahawk Missile Russia Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल और हमास के बीच गाजा शांति समझौता लागू करवाने के लिए इजिप्ट और इजरायल का दौरा करने वाले हैं. उन्होंने इस युद्ध को रुकवाने के लिए 20 सूत्रीय समझौता पेश किया था, जिस पर दोनों युद्धरत पक्षों ने सहमति जताई थी. इस समझौते पर खुशी जताते हुए, ट्रंप ने एकबार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान सहित दुनिया भर में 8 युद्ध रुकवाए हैं. अब ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच शांति करवाना चाहते हैं. लेकिन इसके लिए उन्होंने रूस को एक तरह की धमकी दी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रूस को चेतावनी दी कि यदि वह यूक्रेन के साथ लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त नहीं करता है तो अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइल दे सकता है. ट्रंप ने इजरायल जाते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही.

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं कह सकता हूं, ‘देखिए, अगर यह युद्ध खत्म नहीं होता तो मैं उन्हें टॉमहॉक्स देने जा रहा हूं.’ टॉमहॉक एक बेहद शक्तिशाली और आक्रामक हथियार है और ईमानदारी से कहूं तो रूस को इसकी जरूरत नहीं है.” ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कदम अभी केवल एक संभावना है. उन्होंने कहा, “हम ऐसा न भी करें, लेकिन कर भी सकते हैं. मुझे लगता है कि इस पर बात करना उचित है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे इस मुद्दे पर रूस से सीधे बातचीत कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा, “क्या वे चाहते हैं कि टॉमहॉक उनकी दिशा में जाएं? मुझे नहीं लगता.”

सीधे यूक्रेन को नहीं भेजी जाएंगी टॉमहॉक मिसाइलें

ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से हथियारों की मांग पर चर्चा की है. ट्रंप की यह टिप्पणी रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर हुई बातचीत के बाद आई है. दोनों नेताओं ने शनिवार और रविवार को फोन पर बात की. योजना का विवरण देते हुए ट्रम्प ने कहा कि संयुक्त राज्य सीधे टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें यूक्रेन को नहीं देगा, बल्कि उन्हें NATO को देगा, और NATO फिर उन्हें यूक्रेनियों को उपलब्ध करा सकता है. ट्रंप ने युद्ध के संबंध में कहा, ‘‘मुझे सचमुच लगता है कि अगर पुतिन इस मामले को सुलझा लेते हैं तो अच्छा है और अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह उनके लिए ही अच्छा नहीं होगा.’’

कितनी खतरनाक हो सकती हैं टॉमहॉक मिसाइलें

टॉमहॉक मिसाइलें रूस के अंदर गहरे स्थानों तक मार कर सकती हैं. इन मिसाइलों की मारक क्षमता दूरी 2,500 किमी (1,550 मील) तक है. इस वजह से इन मिसाइलों की जद में मास्को भी आ सकता है. इसी वजह से रूस ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन को टॉमहॉक दिए गए तो यह एक नया ‘आक्रामकता’ भरा कदम होगा. पुतिन पूर्व में कह चुके हैं कि अमेरिका द्वारा यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें दिए जाने से मॉस्को और वाशिंगटन के संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचेगा.

रूस ने यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर किया हमला

वहीं रूस ने यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर रातों रात हमला किया. यह सर्दियों से पहले यूक्रेन की ऊर्जा संरचनाओं को ठप करने संबंधी उसके अभियान का ही हिस्सा है. हाल के हफ्तों में ट्रंप ने पुतिन के प्रति रुख कड़ा किया है. पुतिन ने जब जेलेंस्की से सीधे बातचीत से इनकार कर दिया था, उसके बाद ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन अपना सारा खोया हुआ क्षेत्र वापस हासिल कर सकता है, जो उनके पहले के समझौते वाले रुख से एक बड़ा बदलाव था. वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पहले कहा था कि अगर वाशिंगटन उन्हें टॉमहॉक मिसाइलें देता है तो कीव उन्हें रूस के नागरिकों के खिलाफ इस्तेमाल नहीं करेगा बल्कि वे केवल सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होंगी.

ये भी पढ़ें:-

गाजा में फिर छिड़ी जंग, एक ही दिन में 27 लोगों की मौत, इजरायल नहीं हमास के खिलाफ इस कबीले ने खोला मोर्चा

भारत-पाक सहित 8 युद्ध नोबेल के लिए नहीं रुकवाए, बल्कि… डोनाल्ड ट्रंप का नया शिगूफा, अफगान-पाक वार पर कही ये बात

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में गांजा पिया तब तालिबान… मलाला युसुफजई का हैरतअंगेज खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >