Donald Trump: इस दिन अलास्का में आमने-सामने होंगे ट्रंप और पुतिन, यूक्रेन संघर्षविराम पर होगा बड़ी चर्चा

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 15 अगस्त को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे. बैठक में यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर चर्चा होगी. ट्रंप ने संकेत दिया कि शांति समझौते में दोनों देशों के बीच कुछ क्षेत्रों का आदान-प्रदान हो सकता है.

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 15 अगस्त को अलास्का जा रहे हैं, जहां वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे. 2021 के बाद अमेरिका और रूस के बीच यह पहली शिखर वार्ता होगी. ट्रंप ने इशारा किया है कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए संघर्षविराम समझौता अब पहले से अधिक करीब है. इसकी जानकारी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट शेयर करके दी.

ट्रंप ने पोस्ट में क्या लिखा?

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, “अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर मैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बहुप्रतीक्षित बैठक अगले शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को अमेरिका के अलास्का राज्य में होगी.” राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह बैठक पहले होने वाली थी, लेकिन सुरक्षा तैयारियों के कारण इसे टाल दिया गया था.

यूक्रेन और रूस के बीच कुछ क्षेत्रों का आदान-प्रदान की संभावना

ट्रंप ने संकेत दिया कि प्रस्तावित शांति समझौते के तहत यूक्रेन और रूस के बीच कुछ क्षेत्रों का आदान-प्रदान संभव है. उन्होंने कहा, “हम कुछ इलाके वापस लाने और कुछ की अदला-बदली पर विचार कर रहे हैं. यह आसान नहीं है, लेकिन दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद बनाने की कोशिश होगी.”

विश्लेषकों का मानना है कि रूस उन क्षेत्रों को छोड़ने की पेशकश कर सकता है, जो उसके द्वारा कब्जाए गए चार विवादित क्षेत्रों से बाहर हैं.

जब गोलियां चलनी शुरू होती हैं, तो उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है- ट्रंप

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या यह शांति वार्ता का आखिरी मौका है, तो उन्होंने कहा, “मुझे ‘आखिरी मौका’ कहना पसंद नहीं है. जब गोलियां चलनी शुरू होती हैं, तो उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है.”

यह भी पढ़े: Viral Video : तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, मां भालू बच्चे को बचाने के लिए तड़पती रही लेकिन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >