Coronavirus In China: WHO ने चीन को लगायी फटकार, कहा- बिना छुपाये साझा करें कोरोना के सही आंकड़े

महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस ने बीजिंग से अधिक जानकारी साझा करने के लिए कहा और कोरोना संक्रमित यात्रियों की जांच के लिए भारत जैसे देशों के फैसले का बचाव किया.

दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चीन को कड़ी फटकार लगायी और कोरोना के सही आंकड़े साझा करने के लिए कहा है. दरसअल डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस ने चीन से कोरोना की स्थिति टीकाकरण पर जानकारी मांगी

महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस ने बीजिंग से अधिक जानकारी साझा करने के लिए कहा और कोरोना संक्रमित यात्रियों की जांच के लिए भारत जैसे देशों के फैसले का बचाव किया. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने ऑनलाइन बैठक के बाद एक बयान में कहा कि चीनी अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति, उपचार और टीकाकरण पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

डब्ल्यूएचओ ने भारत सहित कई देशों का दिया साथ

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने वायरस फैलने से रोकने के लिए चीन से आने वाले लोगों के खिलाफ सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए भारत सहित विभिन्न देशों का बचाव भी किया. उन्होंने कहा, चीन से व्यापक जानकारी के अभाव में यह समझ में आता है कि दुनिया भर के देश इस तरह से कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें लगता है कि वे अपनी आबादी की रक्षा कर सकते हैं.

Also Read: कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं भारतीयों में पर्याप्त इम्युनिटी, लेकिन सतर्कता जरूरी : रणदीप गुलेरिया

चीन में बढ़ते कोरोना के केस से डब्ल्यूएचओ चिंतित

महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस ने कहा, हम मौजूदा स्थिति के बारे में चिंतित हैं और हम चीन को कोविड-19 वायरस पर नजर रखने तथा उच्चतम जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण करने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखते हैं. टेड्रोस ने 2019 के अंत में चीन के वुहान शहर में पहली बार सामने आए कोरोनावायरस की उत्पत्ति का जिक्र करते हुए कहा, हम आंकड़े साझा करने के लिए चीन से आह्वान करना जारी रखेंगे और इस महामारी के बारे में सभी परिकल्पनाओं पर गौर करेंगे.

चीन में ओमीक्रॉन के नये वैरिएंट से भारी तबाही

चीन में ओमीक्रॉन के उपस्वरूप के मौजूदा उछाल से लाखों चीनी संक्रमित हुए हैं, जिससे दुनिया भर में चिंता फैल गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >