China Covid 19 Updates: चीन ने फिर फोड़ा कोरोना बम, पाबंदियों में छूट देकर खोल दी एयरपोर्ट और बंदरगाह

देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच जनवरी आते-आते चीन व्यावहारिक रूप से अपनी तीन साल पुरानी ‘शून्य कोविड नीति’ को समाप्त कर यात्रा और व्यापार के लिए अपने हवाई अड्डों व बंदरगाहों को पूरी तरह से खोल देगा.

चीन सहित दुनिया के कई देश इस समय कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से परेशान है. रोजाना लाखों की संख्या में कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. यही नहीं हजारों की संख्या में लोग कोरोना से मर भी रहे हैं. इस बीच ड्रैगन ने दुनिया भर के लिए नयी मुसीबत खड़ी कर दी है. कोरोना विस्फोट के बीच चीन ने पाबंदियों में छूट देते हुए अपने एयरपोर्ट और बंदरगाह खोल दिये हैं.

कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि के बीच चीन कोविड यात्रा प्रतिबंधों को हटाएगा

देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच जनवरी आते-आते चीन व्यावहारिक रूप से अपनी तीन साल पुरानी ‘शून्य कोविड नीति’ को समाप्त कर यात्रा और व्यापार के लिए अपने हवाई अड्डों व बंदरगाहों को पूरी तरह से खोल देगा.

चीन में कोरोना प्रतिबंध होगा समाप्त

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि आठ जनवरी से चीन अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए ‘न्यूक्लिक एसिड परीक्षण’, विदेशों में चीनी दूतावासों से कोविड ग्रीन कोड प्राप्त करने और आगमन पर पृथक-वास को बंद कर देगा.

Also Read: Coronavirus updates: कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार अलर्ट मोड में, संसद में बोले मनसुख मांडविया

शून्य कोविड नीति में ढील की वजह से चीन में कोरोना विस्फोट

यात्रा नियमों की पूरी तरह से समाप्ति ऐसे समय की जा रही है जब शी चिनफिंग शासन द्वारा इस महीने की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की लहर के बाद अपनी कठोर ‘शून्य-कोविड नीति’ में ढील दिए जाने के बाद चीन ओमीक्रॉन स्वरूपों के चलते संक्रमण के मामलों में अचानक आई तेजी का सामना कर रहा है.

कोरोना प्रतिबंध हटाने से दुनिया के सामने नयी मुसीबत

कोरेंटिन नियमों को समाप्त करने की घोषणा का व्यापक रूप से स्वागत किया गया है, विशेष रूप से चीन स्थित विदेशी कंपनियों ने इसका स्वागत किया है. लेकिन प्रतिबंध हटाए जाने के समय को लेकर चिंता भी है क्योंकि यह कदम 22 जनवरी को देश के वार्षिक वसंत महोत्सव से पहले उठाया गया है, जिसके दौरान लाखों चीनी यात्रा देश और विदेश में यात्रा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >