Charlie Kirk: चार्ली किर्क को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करेंगे ट्रंप, हत्या से अमेरिका में कोहराम

Charlie Kirk: अमेरिका में उताह के एक कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब तक हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने किर्क को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने किर्क को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करने का ऐलान कर दिया है.

Charlie Kirk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित करेंगे. 11 सितंबर के हमलों की 24वीं बरसी पर पेंटागन के बाहर आयोजित एक समारोह में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि किर्क को श्रद्धांजलि देने वाला यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने कहा, “मैं आपको बस एक बात की गारंटी दे सकता हूं, इसमें बहुत बड़ी भीड़ होगी.”

ट्रंप ने किर्क को अपना अपना करीबी और प्रेरणास्रोत बताया

ट्रंप ने किर्क को याद करते हुए उन्हें अपना करीबी सहयोगी और प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने कहा, ” चार्ली किर्क की जघन्य हत्या पर इतने सारे अमेरिकियों ने जो भय और दुःख महसूस किया है, उसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं” ट्रंप ने आगे कहा, “चार्ली अपनी पीढ़ी के एक दिग्गज, स्वतंत्रता के पैरोकार और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे. हमारी प्रार्थनाएं उनकी पत्नी एरिका और उनके खूबसूरत बच्चों के साथ हैं.” उन्होंने कहा, “हमें उनकी बहुत याद आती है. फिर भी मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि चार्ली की आवाज और उन्होंने अनगिनत लोगों, विशेषकर युवाओं के दिलों में जो साहस भरा, वह हमेशा जीवित रहेगा.”

ये भी पढ़ें: Watch Video : डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिकी राष्ट्रपति दुखी

चार्ली किर्क के हत्यारे की पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क के हत्यारे की पहचान करने में जुटी है, जो गोली चलाने के बाद छत से कूदकर भाग गया था. अधिकारियों को इस हत्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना ने अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर चिंता को फिर से बढ़ा दिया है, जो पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न विचारधाराओं के लोगों के बीच देखी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >