कनाडा में एक और भारतीय की हत्या, पीएचडी छात्र शिवांक अवस्थी को टोरंटो यूनिवर्सिटी कैंपस के पास मारी गोली

Canada News Shivank Avasthi shot dead in Toronto: यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबरो कैंपस के नजदीक 20 वर्षीय एक भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वह एक एक डॉक्टोरल (पीएचडी) छात्र थे. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है. टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स (ट्विटर) पर जारी बयान में कहा कि वह इस दुखद घड़ी में मृतक के परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

Canada News Shivank Avasthi shot dead in Toronto: कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय छात्र से जुड़ी एक दर्दनाक घटना ने विश्वविद्यालय परिसरों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबरो कैंपस के पास हुई गोलीबारी में एक युवा भारतीय शोध छात्र की जान चली गई. टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबरो कैंपस के समीप हुई गोलीबारी की घटना में 20 वर्षीय भारतीय पीएचडी छात्र शिवांक अवस्थी की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया. दूतावास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी अपने बयान में कहा कि इस दुखद घटना से वह बेहद आहत है और इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. साथ ही, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में शिवांक अवस्थी को गोली मारी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया और घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया. जांच एजेंसियों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा कारणों से कैंपस को कुछ समय के लिए बंद भी किया गया. इस घटना को इस वर्ष टोरंटो में दर्ज की गई 41वीं हत्या बताया गया है.

भारतीय दूतावास का बयान.

पुलिस ने बुधवार को जारी अपने आधिकारिक बयान में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3:34 बजे हाईलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड क्षेत्र से किसी अज्ञात परेशानी की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें एक व्यक्ति गंभीर हालत में मिला, जिसे गोली लगी हुई थी. प्राथमिक जांच के बाद पीड़ित को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस के बयान के मुताबिक, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पहुंचने से पहले ही संदिग्ध आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह उनके साथ साझा करें. 

भारतीयों ने जताया गुस्सा

शिवांक अवस्थी यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबरो की चीयरलीडिंग टीम का भी हिस्सा थे. टीम ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा कर उन्हें याद किया और कहा कि उनके अचानक चले जाने से पूरा दल सदमे में है. टीम के अनुसार, शिवांक अपने उत्साह और सकारात्मकता से अभ्यास के दौरान सभी का मनोबल बढ़ाते थे और उनकी मुस्कान हर किसी को प्रेरित करती थी. वहीं घटना के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो स्कारबरो के छात्रों में गुस्सा और असुरक्षा की भावना देखने को मिल रही है. रेडिट पर साझा की गई एक पोस्ट में एक छात्र ने बताया कि अवस्थी को दिनदहाड़े कैंपस की घाटी वाले क्षेत्र में गोली मारी गई, जो छात्रों की आवाजाही वाला प्रमुख इलाका है. पोस्ट में कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए और कहा गया कि छात्र पहले भी इन खामियों की ओर ध्यान दिलाते रहे हैं. 

पिछले हफ्ते हिमांशी खुराना की हुई थी हत्या

कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय नागरिकों से जुड़ी लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं. यूनिवर्सिटी परिसरों के आसपास हुई वारदातों से न केवल छात्र समुदाय में डर का माहौल है, बल्कि प्रवासी भारतीयों के बीच भी असुरक्षा की भावना गहराई है. इस घटना से पहले टोरंटो में एक और भारतीय, 30 वर्षीय हिमांशी खुराना की पिछले सप्ताह हत्या कर दी गई थी. शनिवार को उनका शव एक आवास से बरामद किया गया, जबकि एक दिन पहले स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इस मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी के खिलाफ प्रथम श्रेणी हत्या का वारंट जारी किया है. पुलिस का कहना है कि गफूरी टोरंटो का ही निवासी है और दोनों के बीच घनिष्ठ साथी का संबंध था.

ये भी पढ़ें:-

क्रिसमस के दिन अमेरिका का हमला, इस देश पर की स्ट्राइक, ट्रंप ने कहा- इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ने नहीं देंगे

अल्पसंख्यकों को जलाया जा रहा… टूटे दिल से बोलीं शेख हसीना, यूनुस शासन को दी चेतावनी; अंधेरे दौर को ज्यादा..

‘कतरगेट’ क्या है, जिसमें फंसे नेतन्याहू, विपक्षी बोले; इजरायली इतिहास में देशद्रोह का सबसे गंभीर मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >