पाकिस्तान में कैंब्रिज इंटरनेशनल का पेपर लीक, लगातार तीसरे साल घटी घटना, यूनिवर्सिटी ने बिठाई जांच

Pakistan Cambridge Paper Leak: पाकिस्तान के कराची में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन की प्योर मैथमेटिक्स की परीक्षा के दौरान छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने दावा किया कि यह हूबहू वही पेपर है, जो बुधवार की परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था.

Pakistan Cambridge Paper Leak: पाकिस्तान में कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन के एएस लेवल का गणित का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक हो गया. इस पेपर की परीक्षा बुधवार दोपहर को होनी थी. बुधवार को कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन ने औपचारिक जांच शुरू की है. यह लगातार तीसरा साल है जब इस अंतरराष्ट्रीय बोर्ड को इस क्षेत्र में सुरक्षा उल्लंघनों का सामना करना पड़ रहा है.

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्योर मैथमेटिक्स 1 (पेपर 1) परीक्षा का प्रश्नपत्र छात्रों के परीक्षा देने से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैल गया था. ट्रिब्यून.पीके की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पेपर मंगलवार रात से ही प्रसारित होना शुरू हो गया था.

यह पेपर परीक्षा से काफी पहले सोशल मीडिया पर हल और बिना हल दोनों रूपों में उपलब्ध था. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि परीक्षा से कम से कम छह घंटे पहले यह रेडिट और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध था. वहीं कुछ रिपोर्ट्स का यह भी आरोप है कि इसे ऑनलाइन बेचा जा रहा था.

छात्रों ने दर्ज कराई शिकायत

यह मामला कराची के एक निजी परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान सामने आया. जहां कई छात्रों ने आधिकारिक रूप से आपत्ति दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि उन्होंने परीक्षा से पहले ही यही प्रश्नपत्र देखा था. केंद्र पर मौजूद ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिनिधियों ने प्रभावित छात्रों के लिखित बयान दर्ज किए.

डॉन के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने इन रिपोर्टों को स्वीकार करते हुए कहा, ‘हमें प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों की जानकारी है. हम ऐसी रिपोर्टों की पूरी तरह जांच करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर जून 2026 सत्र की निर्धारित परीक्षाओं के दौरान या उनके बाद केंद्रों को अधिक जानकारी प्रदान करेंगे.’

ये भी पढ़ें:- ट्रंप की नई चाल: ईरान की घेराबंदी और आपसी फूट से सरेंडर का प्लान, स्पीकर बोले- नाकाम होंगे मंसूबे

ये भी पढ़ें:- ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

क्या है कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन?

कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस एंड असेसमेंट का हिस्सा है. यह 160 से अधिक देशों में ओ लेवल, एएस और ए लेवल की परीक्षाएं आयोजित करता है. पाकिस्तान में ये योग्यताएं देश और विदेश में उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण मार्ग मानी जाती हैं.

23 अप्रैल से शुरू हुई 2026 की मई-जून परीक्षा श्रृंखला इस विवाद के कारण प्रभावित हो गई है. यह घटना पिछले कुछ वर्षों में हुई सुरक्षा चूकों की कड़ी में एक और मामला है. इसने यूके स्थित इस बोर्ड और पाकिस्तान के परीक्षार्थियों के बीच संबंधों पर असर डाला है.

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

‘जियो टीवी’ के अनुसार, पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे परीक्षा सुरक्षा को लेकर सवाल और गहरे हुए हैं. 2024 में, सीआईई ने ए-लेवल गणित का प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि की थी और आंतरिक जांच के बाद कहा था, ‘हमने कई स्रोतों से मिले साक्ष्यों की समीक्षा की और निष्कर्ष निकाला कि यह प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले पाकिस्तान में बड़ी संख्या में छात्रों ने देख लिया था.’ इसके बाद बोर्ड ने प्रभावित छात्रों को ‘असेस्ड मार्क्स’ दिए थे.

जून 2025 में भी कैम्ब्रिज ने बताया था कि एएस और ए-लेवल के तीन प्रश्नपत्रों, मैथमेटिक्स पेपर 12, मैथमेटिक्स पेपर 42 और कंप्यूटर साइंस पेपर 22, के कुछ हिस्से परीक्षा से पहले ही उपलब्ध हो गए थे. हालांकि बोर्ड ने कहा था कि पूरे प्रश्नपत्र लीक नहीं हुए थे, लेकिन प्रभावित छात्रों के लिए नवंबर 2025 में मुफ्त री-एग्जाम का विकल्प दिया गया था. हालांकि, इन जांचों के निष्कर्ष या जिम्मेदारी तय करने से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई.

ये भी पढ़ें:- OPEC : वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए कितना अहम है ओपेक, जिससे बाहर निकलेगा यूएई

ये भी पढ़ें:- रेगिस्तान में मिला 500 साल पुराना खजाना: दफन पुर्तगाली जहाज से निकले सोने के सिक्के और हाथी दांत

ताजा विवाद ऐसे समय सामने आया है जब जून 2026 परीक्षा श्रृंखला 23 अप्रैल से शुरू होकर 9 जून तक देशभर में जारी है. सीआईई ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद वह आगे की जानकारी साझा करेगा.

ANI के इनपुट के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >