Bangladesh Blast: बम धमाके से दहला बांग्लादेश, एक व्यक्ति की मौत

Bangladesh Blast: बांग्लादेश में हिंसा और उत्पात का दौर खत्म नहीं हो रहा है. बुधवार को राजधानी ढाका के एक फ्लाईओवर से अज्ञात बदमाशों ने देसी बम फेंककर धमाका कर दिया. इसमें एक शख्स की जान चली गई.

Bangladesh Blast: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बुधवार को देसी बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विस्फोट राजधानी ढाका के मोगा बाजार मोड़ इलाके में बांग्लादेश मुक्तियोद्धा संसद की केंद्रीय कमान के सामने हुआ. द डेली स्टार अखबार की खबर के मुताबिक हातिरझील पुलिस थाने के अधिकारी मोहम्मद मोहिउद्दीन ने बताया कि फ्लाईओवर से अज्ञात लोगों की ओर से फेंके गए एक देसी बम की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.

चर्च के पास हुआ धमाका

मोग बाजार स्थित असेंबलीज ऑफ गॉड चर्च के पास यह विस्फोट किया गया. घटना शाम करीब 7 बजे की है. पुलिस के अनुसार बम पास के फ्लाईओवर से फेंका गया था.  संदिग्ध की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.  मृतक का नाम सियाम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >