Air Pollution : खतरे में करोड़ों बच्चों की जान, पाकिस्तान के इस इलाके में वायु प्रदूषण ने बढ़ाई टेंशन

Air Pollution : पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में लोग सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं. यहां प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ चुका है. यूनिसेफ इसको लेकर चिंतित है.

Air Pollution : पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में वायु प्रदूषण खतरा पैदा कर रहा है. इसको लेकर यूनिसेफ ने चिंता जाहिर की है. वायु प्रदूषण के कारण 11 मिलियन (1 करोड़ 10 लाख) बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा है. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने से पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर के साथ-साथ पंजाब के 17 अन्य जिलों में जहरीली धुंध छाई हुई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस संबंध में रिपोर्ट दी है. इसके अनुसार 40,000 से अधिक लोग श्वसन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं. एक दिन में केवल लाहौर में 900 लोग अस्पताल में भर्ती हुए.

बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर प्रदूषण का ज्यादा खतरा

पाकिस्तान में यूनिसेफ के प्रतिनिधि अब्दुल्ला फादिल ने एक बयान जारी किया है. इसमें सरकार से आग्रह किया गया कि वह 5 वर्ष से कम आयु के 11 मिलियन प्रभावित बच्चों और अन्य लोगों के लिए वायु प्रदूषण को कम करने के लिए तत्काल प्रयास करे. वायु प्रदूषण ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पहले 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की लगभग 12 प्रतिशत मौत वायु प्रदूषण के कारण हो चुकी है. इस वर्ष धुंध का प्रभाव ज्यादा नजर आ रहा है. हम जानते हैं कि हवा में प्रदूषण की मात्रा दोगुनी और तिगुनी होने से विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा. खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है.

Read Also : Pakistan Air Pollution: लाहौर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, AQI 1000 के पार, स्कूल बंद

वायु गुणवत्ता के मामले में दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है लाहौर

भारत की सीमा पर लाहौर स्थित है. यह 14 मिलियन की आबादी वाला शहर है. यहां कारखानों की भरमार है. आमतौर पर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में इस शहर का नाम आता है. इस महीने यहां प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. पंजाब प्रांत ने लाहौर सहित कई स्थानों पर शैक्षणिक संस्थानों और पार्कों को बंद कर दिया है. चिड़ियाघरों जैसे सार्वजनिक स्थानों को 17 नवंबर तक बंद करने का फैसला सरकार ने लिया है. अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >