14 साल बाद पाकिस्तान में उतरी बांग्लादेशी फ्लाइट, हसीना के हटने के बाद बहाल हुई सेवा; हफ्ते में दो बार उड़ेगा जहाज

Bangladeshi flight landed in Pakistan after 14 years: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच संबंधों में शेख हसीना सरकार गिरने के बाद सुधार आ रहा है. दोनों देशों ने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाते हुए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है. गुरुवार को 14 साल बाद बांग्लादेश की कोई फ्लाइट पाकिस्तान में लैंड हुई.

Bangladeshi flight landed in Pakistan after 14 years: बांग्लादेश की राजधानी ढाका से रवाना हुई एक विमान गुरुवार को पाकिस्तान के कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. इस लैंडिंग के साथ ही बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 14 साल बाद सीधी हवाई सेवा फिर से शुरू हो गई है. पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने जानकारी दी कि बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट BG-341 गुरुवार शाम कराची पहुंची. पाकिस्तान के अखबार, डॉन ने लिखा कि फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रात 8:15 बजे रवाना हुआ जहाज कराची में रात 11:03 बजे पहुंचा. पाकिस्तान के विमान प्राधिकरण ने अपने बयान में कहा कि यह पिछले 14 वर्षों में ढाका से कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाली पहली उड़ान है.

विमान के कराची पहुंचने पर उसका पारंपरिक वॉटर सल्यूट के साथ स्वागत किया गया. PAA ने इस मौके को पाकिस्तान और बांग्लादेश की दोस्ती के नए दौर की शुरुआत बताया. एयरपोर्ट पर इस बहाल हुई हवाई सेवा के उपलक्ष्य में विशेष स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. यह पहल ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के बीच रिश्ते पहले की तुलना में बेहतर हो रहे हैं. 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में बड़े छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना सत्ता से हट गई थीं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में नरमी देखी जा रही है.

हफ्ते में दो फ्लाइट करेंगी ऑपरेट

बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस अब ढाका और कराची के बीच सप्ताह में दो उड़ानें संचालित करेगी. ढाका में जारी बयान में एयरलाइन ने बताया कि उड़ानें गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएंगी. विमान ढाका से रात 8 बजे उड़ान भरेगा और कराची में रात 11 बजे पहुंचेगा. वापसी की उड़ान कराची से रात 12 बजे रवाना होकर ढाका में सुबह 4:20 बजे लैंड करेगी. फिलहाल इस सेवा के लिए एयरलाइन को 30 मार्च तक अस्थायी अनुमति दी गई है, ताकि बाद में दीर्घकालिक मंजूरी से पहले इसका आकलन किया जा सके.

‘पूरी तरह भरी थी फ्लाइट’

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सिंध के गवर्नर कमरान टेसोरी ने कहा कि बांग्लादेश के साथ सहयोग सिर्फ विमानन क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ेगा. इससे पहले दिन में ढाका स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने बताया कि उद्घाटन उड़ान ‘पूरी तरह भरी हुई’ थी. इसे हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन और पर्यटन सलाहकार शेख बशीरुद्दीन, बांग्लादेश में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान हैदर और अन्य अधिकारियों ने रवाना किया.

उद्घाटन समारोह में बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन और पर्यटन सलाहकार ने कहा कि ढाका-कराची रूट का उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, पर्यटन को बढ़ावा देना और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करना है. बयान में उनके हवाले से कहा गया, “बांग्लादेश एयरलाइंस धीरे-धीरे उड़ानों की संख्या बढ़ाएगी और हवाई किराए में कमी लाएगी, ताकि यात्रा आम लोगों के लिए अधिक सस्ती हो सके.”

पिछले साल बनी थी डायरेक्ट फ्लाइट की सहमति

दोनों देशों की सरकारें पिछले साल से इन सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करने पर बातचीत कर रही थीं. इसका उद्देश्य लंबे समय से ठंडे पड़े रिश्तों के बाद व्यापार और आपसी संपर्क को बढ़ावा देना है. सीधी उड़ानों की बहाली की योजना का पहला आधिकारिक जिक्र पिछले साल अगस्त में हुआ था, जब पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ढाका गए थे. एक दशक से ज्यादा समय बाद यह दोनों देशों के बीच इस स्तर की अहम कूटनीतिक मुलाकात थी. 

हसीना सरकार के पतन के बाद देशों में बहाल हो रहे संबंध

बांग्लादेश ने 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र देश का दर्जा हासिल किया था. बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के दौरान पाकिस्तान के साथ दोनों देशों का संबंध उतना बढ़िया नहीं रहा. हालांकि उनकी सरकार के पतन के बाद, बांग्लादेश लगातार पाकिस्ता के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में लगा है. अधिकारियों ने बताया कि उड़ानों की बहाली से पहले पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी से जरूरी मंजूरी ली गई. प्राधिकरण ने बिमान को इस रूट पर उड़ान भरने और पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में तय हवाई मार्गों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है.

ये भी पढ़ें:- …वरना दुनिया के ‘जंगलराज’ की ओर वापस जाने का खतरा, ब्रिटिश पीएम से ऐसा क्यों बोले जिनपिंग?

ये भी पढ़ें:- जेलेंस्की को रूस से आया बुलावा, क्या मॉस्को जाकर पुतिन से हाथ मिलाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >