ब्रिटेन पर है 26/11 जैसे आतंकी हमले की भारी आशंका : ब्रिटिश गृहमंत्री

लंदन : ब्रिटेन की गृह मंत्री टेरेसा मे ने यहां आतंकी हमले की भारी आशंका को लेकर आगाह करते हुए कहा कि पेरिस और मुंबई की तर्ज पर होने वाली जेहादी हमलों से निपटने के लिए और अधिक कदम उठाए जा रहे हैं. हाउस ऑफ कॉमंस में टेरेसा ने कहा कि हालिया पेरिस हमले के […]

लंदन : ब्रिटेन की गृह मंत्री टेरेसा मे ने यहां आतंकी हमले की भारी आशंका को लेकर आगाह करते हुए कहा कि पेरिस और मुंबई की तर्ज पर होने वाली जेहादी हमलों से निपटने के लिए और अधिक कदम उठाए जा रहे हैं.
हाउस ऑफ कॉमंस में टेरेसा ने कहा कि हालिया पेरिस हमले के मद्देनजर देश में अलर्ट का स्तर गंभीर है. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में आतंकी हमले की तीन साजिशों को हाल के महीने में नाकाम किया गया.
ब्रिटिश गृह मंत्री ने सांसदों को बताया कि उन्होंने दुनिया भर के कई नेताओं से बातचीत की है और सभी देशों से खुफिया सेवा को साझा करने को लेकर पूरे सहयोग का आश्वासन मिला है.
हाल ही में पेरिस के कुछ स्थानों पर आतंकी हमलों में 17 लोग मारे गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >