शरीफ ने मोदी को भेजा शुभकामना संदेश

संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामना संदेश भेजा है. शरीफ के इस तरह के रवैया से उनका दोहरा चरित्र उजागर हुआ है. शुभकामना देने के कुछ घंटे पहले ही संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में उन्होंने कश्मीर का मुद्दा उठाया. संबोधन के बाद जब पत्रकारों ने […]

संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामना संदेश भेजा है. शरीफ के इस तरह के रवैया से उनका दोहरा चरित्र उजागर हुआ है. शुभकामना देने के कुछ घंटे पहले ही संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में उन्होंने कश्मीर का मुद्दा उठाया.

संबोधन के बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह न्यूयार्क में कुछ ही घंटे पहले पहुंचे मोदी को कुछ संदेश देना चाहते हैं, शरीफ ने कहा, ‘‘शुभकामना संदेश (मैं भेजना चाहता हूं). ’’

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक करने के बाद निकल रहे शरीफ ने यद्यपि इस सवाल का कोई उत्तर नहीं दिया कि क्या वह न्यूयार्क में मोदी से मुलाकात करना चाहेंगे. शरीफ आज बाद में पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >