चाइनीज टेक कंपनी Vivo ने भारत में अपने Y Series में दो नए स्मार्टफोन Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों हैंडसेट दमदार बैटरी, बड़े डिस्प्ले और लेटेस्ट फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किए गए हैं. दोनों फीचर्स के मामले में काफी हद तक एक जैसे हैं. दोनों मॉडल्स में एक ही प्रोसेसर, बैटरी और डिस्प्ले दिया गया है. साथ ही, फ्रंट कैमरा भी दोनों में समान है. यानी फीचर्स और बेसिक यूसेज के मामले में दोनों डिवाइस लगभग बराबर एक्सपीरियंस देते हैं.
कीमत और उपलब्धता
Vivo Y21 5G तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत-
- 4GB + 128GB- 18,999 रुपये
- 6GB + 128GB- 20,999 रुपये
- 8GB + 128GB- 22,999 रुपये
इस फोन पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है.
Vivo Y11 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत-
- 4GB + 64GB- 14,999 रुपये
- 4GB + 128GB- 16,999 रुपये
इस पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है.
दोनों स्मार्टफोन Flipkart और Vivo इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. कलर ऑप्शन कि बात करें, तो Y21 5G Champagne Gold और Midnight Blue में आता है, जबकि Y11 5G Midnight Blue और Sunrise Gold रंगों में उपलब्ध है.
डिस्प्ले और डिजाइन
दोनों स्मार्टफोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन को TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है. इसके अलावा, फोन IP65 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है. साथ ही, SGS Military Grade Shock Resistance भी दिया गया है.
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग ऑफर करता है. Vivo Y21 5G में 8GB तक RAM का सपोर्ट मिलता है, जबकि Vivo Y11 5G में 4GB तक RAM दी गई है. दोनों फोन में 128GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा.
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए, Vivo Y21 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि Vivo Y11 5G में 13MP का रियर कैमरा मिलता है.
दोनों फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. कैमरा में Night, Portrait, Pro, Time-lapse और Live Photo जैसे मोड्स भी मिलते हैं.
बैटरी और कनेक्टिविटी
दोनों स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. Vivo Y21 5G में जहां 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, वहीं Vivo Y11 5G में 15W चार्जिंग दी गई है.
कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए दोनों फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A57 और A37 लॉन्च, दमदार AI फीचर्स से है लैस
