FREE में 2 महीने चलेगा YouTube Premium, ऐसे करें एक्टिवेट

अगर आप भी YouTube पर वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. यूट्यूब अपने चुनिंदा यूजर्स को फ्री में Premium सब्सक्रिप्शन दे रहा है. जानिए यहां किन्हें मिल रहा ऑफर का फायदा और कैसे कर सकते हैं एक्टिवेट.

अगर आप भी YouTube पर बार-बार आने वाले Ads से परेशान हैं, लेकिन Premium पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो आपके पास अच्छा मौका है. Google का वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube कुछ यूजर्स को खास ऑफर दे रहा है, जिससे यूजर्स सिर्फ बिना किसी खर्च के पूरे 2 महीने तक YouTube Premium का एक्सपीरियंस ले सकते हैं.

कैसे उठायें ऑफर का फायदा

इस ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

  • YouTube ऐप ओपन करें.
  • नीचे दिए गए You टैब में जाएं
  • यहां Settings में जाकर YouTube Premium ऑप्शन (किसी-किसी में Purchases and Membership) पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको फ्री ट्रायल का ऑप्शन आएगा.
  • इस पर क्लिक करते ही आपको पेमेंट डिटेल्स सेट करने का ऑप्शन मिलेगा.
  • पेमेंट प्रोसेस कंप्लीट करते ही आपका यूट्यूब अकाउंट प्रीमियम में सेट हो जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान

इस ऑफर को एक्टिवेट करते वक्त पेमेंट वेरीफिकेशन के नाम पर 2 रुपये चार्ज लिया जा रहा है. हालांकि, कंपनी ने यह रकम 10 दिन के अंदर लौटाने की बात कही है. ऐसे में पेमेंट करते वक्त सावधानी बरतनी जरूरी है.

इसके अलावा, 2 महीने के बाद ट्रायल खत्म होते ही आपको मेंबरशिप के लिए पूरे पैसे देने पड़ेंगे. इसके लिए आपको यूट्यूब की तरफ से पहले ही नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा. ऐसे में अगर आप मेंबरशिप कंटिन्यू नहीं रखना चाहते, तो 2 महीने पूरे होने से पहले कभी भी सब्सक्रिप्शन कैंसल कर सकते हैं.

किसे मिल रहा है यह ऑफर?

यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए नहीं है. आमतौर पर जिन लोगों ने पहले कभी YouTube Premium नहीं लिया है, उन्हें यह 2 महीने का फ्री ट्रायल ज्यादा मिल रहा है. वहीं, जिनके पास पहले से सब्सक्रिप्शन रहा है, उन्हें इस ऑफर का फायदा नहीं मिल रहा है.

साथ ही, डिवाइस के हिसाब से भी फर्क देखा गया है. कुछ iPhone यूजर्स को सिर्फ 1 महीने का ट्रायल मिल रहा है, जबकि नए Android यूजर्स को पूरे 2 महीने का ऑफर मिल रहा है.

क्या मिलेंगे फायदे?

YouTube Premium के फायदे:

  • बिना किसी ऐड के वीडियो देखना
  • YouTube Music Premium का एक्सेस
  • बैकग्राउंड प्ले (फोन लॉक होने पर भी वीडियो/म्यूजिक चलता रहेगा)
  • वीडियो और प्लेलिस्ट को ऑफलाइन डाउनलोड करना
  • बेहतर 1080p वीडियो क्वालिटी और स्मार्ट डाउनलोड फीचर

यह भी पढ़ें: AI म्यूजिक फीचर्स और नए इमोजी के साथ रोलआउट हुआ Apple iOS 26.4

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >