Samsung ने भारत में अपने पॉपुलर A-सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों स्मार्टफोन कंपनी की लेटेस्ट पेशकश हैं, जिनमें यूजर्स को अपग्रेडेड फीचर्स और बेहतर फीचर्स का एक्सपीरियंस मिलेगा. इन नए डिवाइस का खास फोकस “Awesome Intelligence” यानी Samsung के AI फीचर्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर है. इसके साथ ही कंपनी ने इनमें लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और मजबूत हार्डवेयर ड्यूरेबिलिटी पर भी खास ध्यान दिया है, ताकि यूजर्स को लंबे समय तक भरोसेमंद और स्मार्ट एक्सपीरियंस मिल सके.
दोनों मॉडल्स की कीमत और वेरिएंट
दोनों मॉडल्स दो वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्च हुए हैं. ये दोनों स्मार्टफोन 10 अप्रैल से सेल के लिए अवेलेबल होंगे. कीमत कि बात करें, तो Samsung Galaxy A57 5G की कीमत-
- 8GB + 256GB- ₹56,999
- 12GB + 256GB- ₹62,499
वहीं Galaxy A37 5G की कीमत-
- 8GB + 128GB- ₹41,999
- 8GB + 256GB- ₹47,499
कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शन कि बात करें, तो Galaxy A57 5G में-
- Awesome Navy,
- Awesome Icyblue और
- Awesome Lilac कलर ऑप्शन मिलेंगे.
वहीं Galaxy A37 5G में-
- Awesome Lavender,
- Awesome Charcoal और
- Awesome Graygreen कलर मिलेंगे.
क्या खासियत है दोनों मॉडल्स की?
Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की सबसे बड़ी खासियत One UI 8.5 के जरिए मिलने वाले AI फीचर्स हैं. इनमें Voice Transcription, AI Select, Object Eraser और Circle to Search जैसे स्मार्ट टूल्स शामिल हैं, जो यूजर्स की प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को आसान बनाते हैं. Galaxy A57 में Best Face और Auto Trim जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलते हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को और बेहतर बनाते हैं.
डिस्प्ले, कैमरा और ड्यूरेबिलिटी
दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट के साथ आता है. दोनों ही डिवाइस Vision Booster टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. इसके अलावा, इनमें IP68 रेटिंग भी मिलती है, जिससे ये डिवाइस पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं.
फोटोग्राफी के लिए, दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. हालांकि अल्ट्रा-वाइड कैमरा में फर्क है. इसके लिए Galaxy A57 में 12MP और Galaxy A37 में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी, सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर
Samsung Galaxy A57 में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A37 में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है. दोनों स्मार्टफोन में 12GB तक RAM व 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई कमी नहीं रहती.
सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो दोनों डिवाइस Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करेंगे. Samsung ने इन फोन्स के लिए 6 जनरेशन तक Android और One UI अपडेट के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक नया और सुरक्षित एक्सपीरियंस मिलेगा.
पावर के लिए, Galaxy A57 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो लगभग दो दिन तक चल सकती है और Super Fast Charging 2.0 सपोर्ट करती है, जिससे 30 मिनट में करीब 60% चार्ज हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Realme के बजट स्मार्टफोन की सेल शुरू, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी
