स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक बार फिर से Amazon की एंट्री होने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने नये स्मार्टफोन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम Transformer रखा गया है. यह फोन न सिर्फ Amazon की सर्विसेज से गहराई से जुड़ा होगा बल्कि इसमें AI और Alexa इंटीग्रेशन भी मिलेगा.
Fire Phone के बाद वापसी
Amazon ने इससे पहले 2024 में Fire Phone लॉन्च किया था, लेकिन वह बाजार में सफल नहीं हो पाया. अब कंपनी एक बार फिर से स्मार्टफोन सेगमेंट में उतर रही है और इस बार फोकस ज्यादा पर्सनलाइजेशन और AI फीचर्स पर होगा.
Alexa और Amazon सर्विसेज का इंटीग्रेशन
नये Amazon स्मार्टफोन में बिल्ट-इन Alexa दिया जाएगा, जिससे यूजर्स को वॉयस कमांड्स के जरिये फोन और स्मार्ट डिवाइसेज कंट्रोल करने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा इसमें Prime Video, Amazon Music और Kindle Store जैसी सर्विसेज डायरेक्ट ऐक्सेस के साथ मिलेंगी. यानी यह फोन एक तरह से Amazon इकोसिस्टम का पर्सनलाइज्ड टूल होगा.
AI और पर्सनलाइजेशन की बात
Amazon का यह स्मार्टफोन AI की मदद से यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड अनुभव देगा. कंपनी चाहती है कि यह डिवाइस सिर्फ एक फोन न होकर यूजर का डिजिटल असिस्टेंट बने. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें ऐसे फीचर्स होंगे जो यूजर्स की आदतों और जरूरतों के हिसाब से खुद को एडजस्ट करेंगे.
क्या होगा असर
अगर Amazon का यह स्मार्टफोन सफल होता है, तो यह न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि पूरी इंडस्ट्री के लिए बदलाव साबित हो सकता है. Apple और Samsung जैसी कंपनियों के बीच मुकाबले में Amazon का यह कदम एक नया मोड़ ला सकता है.
यह भी पढ़ें: Sora को क्यों बंद कर रही OpenAI? पैसे से जुड़ा है मामला
