Viral Video : वायरल वीडियो लखनऊ की एक बिजी सड़क का बताया जा रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि एक महिला गुस्से में पिज्जा डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मार रही है. आरोप है कि डिलीवरी बॉय ने एक छोटे हादसे में उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया. महिला ने 30,000 रुपये की मांग की और न देने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी. वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें महिला हावी दिख रही है. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आप भी देखें यह वायरल वीडियो.
डिलीवरी बॉय अपनी बात कहने की कोशिश करता रहा
वीडियो में नजर आ रहा है कि डिलीवरी बॉय अपनी बात कहने की कोशिश कर रहा है. इस घटना पर नेटिजन्स महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह घटना लखनऊ की व्यस्त सड़क पर हुई, जब एक डिलीवरी बॉय गलती से उसके आगे जा रही एक महिला सवार से टकरा गया. गुस्साई महिला ने डिलीवरी बॉय को थप्पड़ मारा और उसका फोन छीनने का प्रयास किया. इस बीच, डिलीवरी बॉय ने अपने साथ चल रहे अन्य राइडर्स को बुलाया. वे तुरंत मौके पर पहुंचे और विवाद में हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया.
यह भी पढ़ें : Viral Video : राहुल गांधी के स्वागत में पाकिस्तानी गाना बजाने का दावा, वायरल वीडियो से मचा हंगामा
30,000 रुपये मुआवजे के तौर पर की मांग
गुस्साई महिला ने पिज्जा डिलीवरी बॉय से एक छोटे हादसे और गाड़ी के नुकसान के लिए 30,000 रुपये की मांग की. वह कहती सुनाई दी, “गाड़ी नहीं चलाना आता तो क्यों चलाते हो. पहले फोन करो और पैसे मंगवाओं.” इसपर डिलीवरी बॉय और उसके बीच बहस तेज हो जाती है.
