Viral video: TTE ने AC कोच से निकाला पुलिस अधिकारी को बाहर, जानिए क्या है मामला?

Viral video: एक पुलिस अधिकारी बिना टिकट के ट्रेन 3 एसी में सफर कर रहा होता है. जिस पर टीटीई उसे कोच से बाहर निकाल देता है. देखिए ये वायरल वीडियो

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी ट्रेन के 3 एसी में बैठकर सफर कर रहा होता है. तभी टीटीई आ जाता है और उसे टिकट मांगता है. जब उसे पता चलता है कि उसके पास टिकट नहीं है, तो वह उनसे कहता है कि ‘टीटीई क्या वर्दी वालों से टिकट नहीं मांगता है? जनरल का टिकट नहीं है और 3 एसी में सफर कर रहे हो.’ साथ ही टीटीई उसे डांटते हुए कहता है,‘घर का राज चल रहा है, कहीं भी जाओ, कुछ भी करो.’ इसके बाद टीटीई उन्हें वहां से जनरल में जाने को कहता है. वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि ‘उठो यहां से, जनरल में जाओ, स्लीपर में भी नहीं देखना तुम.’ इस वीडियो ने बता दिया है कि टीटीई की पावर क्या होती है. सोशल मीडिया पर लोग जमकर टीटीई की तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर किया है@gharkekalesh नाम के यूजर ने प्लेटफार्म पर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >