Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों और खतरनाक जीवों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसपर यूजर कमेंट करते दिख जाते हैं. इन दिनों किंग कोबरा का एक हैरतअंगेज वीडियो आया है जिसकी चर्चा यूजर कर रहे हैं. किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है, जिसे देखकर ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं. वायरल वीडियो में यह किंग कोबरा अपने शिकार को निगलने के बाद अचानक अजीबोगरीब हरकतें करता नजर आ रहा है. उसकी हरकतें इतनी अजीब हैं कि देखने वाले भी हैरान हो जा रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
आमतौर पर देखा गया है कि सांप शिकार निगलने के बाद लंबे समय तक आराम करते हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो में कुछ अजीब ही नजर आ रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि किंग कोबरा शिकार निगलने के बाद अचानक फन फैलाकर खड़ा हो जाता है और अपने जबड़े को अजीब तरीके से हिलाने लगता है. यह देखकर लोग सोशल मीडिया पर हैरान रह गए. वे समझ नहीं पा रहे हैं कि वह ऐसा क्यों कर रहा है. बताया जा रहा है कि सांप ने शिकार निगलने के बाद उसे पचाने के लिए अपने जबड़े को इधर-उधर हिलाया. कुछ देर तक यह हरकत करने के बाद वह शांत हो गया.
यह भी पढ़ें : Viral Video: मगरमच्छ पर झपटा यह शख्स, हाथों से पकड़ा जबड़ा, वीडियो देख खड़े हो जायेंगे रोंगटे
