Viral Video : पैसे-ज्वैलरी से भरी तिजोरी, सुरक्षा में बैठा कोबरा, कमजोर दिल वाले नहीं देखें ये वीडियो

Viral Video : एक तिजोरी के अंदर कोबरा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं. यूजर कह रहे हैं कि अगर कोई बिना देखे तिजोरी खोलकर हाथ डाल देता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में एक जहरीला कोबरा सांप पैसों और ज्वैलरी से भरी तिजोरी में बैठा नजर आ रहा है. यह वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप जा रही है. यूजर कह रहे हैं कि अगर कोई बिना देखे तिजोरी खोल देता तो बड़ा हादसा हो सकता था. लोग हैरान हैं कि बंद तिजोरी के अंदर यह सांप आखिर पहुंचा कैसे. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा नजर आया वीडियो में

वीडियो में नजर आ रहा है कि लोहे की तिजोरी के अंदर एक कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा है. तिजोरी में ढेर सारे पैसे और गहने दिख रहे हैं. सांप उन्हीं के ऊपर फन फैलाए नजर आ रहा है. जैसे ही कोई इंसान तिजोरी के अंदर हाथ डालने की कोशिश करता है, कोबरा फुंफकार मारकर उस पर हमला कर देता है. उसकी फुंफकार इतनी खतरनाक थी कि आवाज साफ सुनाई दे रही है. वीडियो देखकर लोग डर के मारे सहम जा रहे हैं. तिजोरी में जहरीले सांप का घुसना किसी के लिए भी डरावना सपना जैसा है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : ये नारी बाहर निकल, सब्जी खत्म हो रही है, रावण की आवाज में सब्जी बेचने का अनोखा तरीका

यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @abhishek902444 आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि हमेशा सुना था, अब देखा भी. पुराने लोग दादा-दादी से कहते थे कि जमीन में छुपे धन की रक्षा सांप करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >