Viral Video: इंटरनेट पर धमाल मचा रहे वीडियो में देखा जा सकता है, एक बिल्ली अपने मुंह में कबूतर को दबोचकर मजे से सड़क पर चल रही है. अचानक कार का हॉर्न बजता है, जिससे बिल्ली डर जाती है और उछलकर दूर चली जाती है. जिससे बिल्ली के मुंह से शिकार छूट जाता है. मौके का फायदा उठकर कबूतर रफूचक्कर हो जाता है.
कार वाले पर भड़की बिल्ली, निकाला गुस्सा
मुंह से निवाला छीन जाने पर बिल्ली का भारी गुस्सा आया. बिल्ली कार वाले पर हमला करने के लिए दमदार छलांग लगाती है, लेकिन शीशा बंद होने की वजह से कार वाले तक नहीं पहुंच पाती. फिर अपनी खतरनाक हाव-भाव और आवाज से कार चालक को डराने की कोशिश करती है.
कार चालक ने बिल्ली से कहा सॉरी
बिल्ली के गुस्से पर कार चालक पहले तो हंसता है, फिर उसे सॉरी कहता है. पूरी घटना का वीडियो कार के अंदर से शूट किया गया था.
सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार कमेंट्स
बिल्ली के गुस्से वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है. यूजर्स के भर-भरकर कमेंट्स आ रहे हैं. वीडियो को @Shreya_Tonk नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. जिसे अब तक 107 हजार लोगों ने देख लिया है. जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स और शेयर किया है. वीडियो पोस्ट करने के साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, भलाई का तो जमाना ही नहीं है. वीडियो को देखकर एक शख्स ने कमेंट किया, आपकी भलाई करने के कारण बिल्ली आपसे नाराज हो गई. क्योंकि आपने उसके मुंह से उसका निवाला ही छीन लिया. एक अन्य यूजर ने लिखा- खुश होऊं या दुखी, ये पता नहीं लेकिन हंसी आ रही बहुत.
