UP में नशेड़ी का ड्रामा, 60 फीट ऊंचे टावर पर तीन घंटे तक युवक करता रहा हंगामा, VIDEO वायरल

Youth On Electric Tower: परिवार की कलह के कारण एक युवक हाईटेंशन लाइन के 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया. इसके बाद जिसने भी युवक को देखा उसकी सांसें थम गई. युवक का नाम शिवबहाल है और मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के बस्ती में.

https://youtu.be/9AsqvDG0cXs

Youth On Electric Tower: परिवार की कलह के कारण एक युवक हाईटेंशन लाइन के 60 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया. इसके बाद जिसने भी युवक को देखा उसकी सांसें थम गई. युवक का नाम शिवबहाल है और मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के बस्ती में. दरअसल, युवक घर में जारी कलह से नाराज होकर टावर पर चढ़ गया. इसकी खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. आसपास के लोग भी जुटे. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुची और युवक को नीचे उतारने में सफलता पाई. पुलिस के मुताबिक युवक नशे का आदी है. उसे हिरासत में लिया गया है. (सौजन्य: संवाद न्यूज एजेंसी)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >