हाथरस केस की CBI करेगी जांच, बंद कमरे में पीड़ित परिवार से मिले राहुल और प्रियंका

उत्तरप्रदेश के हाथरस का कांड पर सियासी उफान जारी है. एक तरफ योगी सरकार ने केस की जांच सीबीआई से कराने का ऐलान किया. दूसरी तरफ शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस जाने के लिए निकले. खुद प्रियंका गांधी गाड़ी चलाकर राहुल के साथ हाथरस के लिए निकलीं. इस दौरान पुलिस का भारी बंदोबस्त रहा. बड़ी बात यह रही कि एक जगह पर पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. पुलिस की लाठी से कार्यकर्ता को बचाने के लिए खुद प्रियंका गांधी आगे बढ़ी और मुश्किल से सफलता पाई. हालांकि, विरोध बढ़ता देख पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पांच लोगों के साथ हाथरस जाने की अनुमति दे दी. शाम साढ़े सात बजे के करीब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस में पीड़िता के घर पहुंचने में सफल हो गए. दोनों ने बंद कमरे में पीड़िता के परिवार से बात की.

उत्तरप्रदेश के हाथरस कांड पर सियासी उफान जारी है. एक तरफ योगी सरकार ने केस की जांच सीबीआई से कराने का ऐलान किया. दूसरी तरफ शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस जाने के लिए निकले. खुद प्रियंका गांधी गाड़ी चलाकर राहुल के साथ हाथरस के लिए निकलीं. इस दौरान पुलिस का भारी बंदोबस्त रहा. बड़ी बात यह रही कि एक जगह पर पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. पुलिस की लाठी से कार्यकर्ता को बचाने के लिए खुद प्रियंका गांधी आगे बढ़ी और मुश्किल से सफलता पाई. हालांकि, विरोध बढ़ता देख पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पांच लोगों के साथ हाथरस जाने की अनुमति दे दी. शाम साढ़े सात बजे के करीब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस में पीड़िता के घर पहुंचने में सफल हो गए. दोनों ने बंद कमरे में पीड़िता के परिवार से बात की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >