UP Nikay Chunav: आगरा में नामांकन के अंतिम दिन दिग्गजों ने भरा पर्चा, सभी ने की जीत के दावे

UP Nikay Chunav: आगरा में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शहर के दिग्गजों ने अपने नामांकन पूर्ण किए और सभी ने अपनी जीत के दावे किए. यहां एक तरफ भाजपा की महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने छठवीं बार बीजेपी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से आवाहन किया.

UP Nikay Chunav: आगरा में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शहर के दिग्गजों ने अपने नामांकन पूर्ण किए और सभी ने अपनी जीत के दावे किए. यहां एक तरफ भाजपा की महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर ने छठवीं बार बीजेपी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से आवाहन किया, वहीं दूसरी तरफ सपा से महापौर प्रत्याशी जूही प्रकाश ने कहा कि इस बार बीजेपी का किला ध्वस्त हो जाएगा. इस बार समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जनता जिताएगी और महापौर सपा का बनाएगी. नगर निगम में सुबह 10:00 बजे से ही महापौर पद के प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया. लगातार प्रत्याशी अपना नामांकन भरने के लिए नगर निगम पहुंचने लगे. किसी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरने को लेकर खुशी दिखाई दे रही थी. तो कोई पूरी तरह से आश्वस्त था कि वह अपने विरोधी को हराकर इस बार जीत का परचम लहराएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >