बिहार में कोरोना केस में बढ़ोतरी, जिला स्तर पर होगा कोरोना संक्रमितों का इलाज

बिहार में जारी कोरोना संक्रमण के चलते 31 जुलाई तक लॉकडाउन है. राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 48,000 से ज्यादा हो चुके हैं. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी कर दी है. नयी गाइडलाइंस में कई सख्ती के बीच रियायत भी दी गयी है. खास बात यह है कि रियायत के बीच आपको तमाम गाइडलाइंस को भी फॉलो करना है.

बिहार में जारी कोरोना संक्रमण के चलते 31 जुलाई तक लॉकडाउन है. राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 48,000 से ज्यादा हो चुके हैं. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी कर दी है. नयी गाइडलाइंस में कई सख्ती के बीच रियायत भी दी गयी है. खास बात यह है कि रियायत के बीच आपको तमाम गाइडलाइंस को भी फॉलो करना है. जबकि, स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोग तय गाइडलाइंस के अनुसार लोग शामिल हो सकेंगे. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनलॉक-3 खुद ही राज्यों में लागू हो चुकी है. अनलॉक-3 की प्रक्रिया एक अगस्त से लागू होगी. अब, बात करते हैं बिहार में कोरोना संक्रमण की. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,000 से ज्यादा हो चुकी है. 28 जुलाई को 637 और 29 जुलाई को 1445 नये मरीज मिले हैं. बड़ी बात यह है कि 15,000 से ज्यादा एक्टिव केस हैं और 30,000 से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं. बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ठीक होते मरीजों ने उम्मीद बंधायी है. चिंता की बात यह है राजधानी पटना में 4,500 से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं. इसी बीच बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने बिहार के हर जिले में कोरोना मरीजों के लिए चार-चार वेंटीलेटर के साथ डेडिकेटेड आईसीयू की व्यवस्था करने की बात कही है ताकि जिले में भी कोरोना के गंभीर बीमार लोगों का बेहतर इलाज हो सके. बताते चलें कि राज्य में अभी 394 केंद्रों पर कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. इसमें से दस कोविड अस्पताल, 94 कोविड हेल्थ सेंटर और 290 कोविड केयर सेंटर हैं. सभी केंद्रों पर अभी 43,000 बेड की क्षमता है, जिनमें 26,000 बेड तैयार कर लिये गए हैं. राज्य में 12,000 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि हल्के या बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटर में रखा जा रहा है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >