VIDEO: बिहार के सुपौल में नर्सरी का छात्र बैग में हथियार लेकर स्कूल आया, तीसरी कक्षा के बच्चे को मारी गोली

बिहार के सुपौल में नर्सरी क्लास के एक छात्र ने तीसरी कक्षा के छात्र पर गोली चला दी. हमले में छात्र जख्मी हो गया.

Bihar News: सुपौल के एक प्राइवेट स्कूल में फायरिंग से सनसनी फैल गयी. गोली चलाने वाला उसी स्कूल के नर्सरी कक्षा का एक छात्र है. बताया जा रहा है कि उक्त बच्चा अपनी बैग में हथियार छुपाकर लाया था. लोडेड हथियार लेकर वह स्कूल पहुंच गया और प्रार्थना के ठीक पहले उसने बैग से हथियार निकालकर फायरिंग कर दी. गोली तीसरी कक्षा के एक छात्र को लगी है. वह बाल-बाल बच गया. गोली उसके हाथ में लगी. वहीं घायल छात्र के परिजन ने हंगामा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >