कोरोना की दूसरी लहर ने शहरों से ज्यादा गांवों में मचाई तबाही, मई में कोरोना से गांवों में 52 फीसदी मौत

Coronavirus Update: कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम होने लगी है. देश में दूसरी लहर की तबाही को भुला नहीं जा सकता है. वहीं एक रिपोर्ट में पता चला है कि कोरोना की दूसरी लहर ने शहरों के मुकाबले गांवों को ज्यादा प्रभावित किया है. सेंटर फॉर साइंस एंड इन्वायरमेंट की एक रिपोर्ट में ये बताया गया है कि कोरोना महामारी से मई में हुई कुल मौतों में से 52 फीसदी मौत ग्रामीण क्षेत्रों में हुई. रिपोर्ट की मानें तो कोरोना के 53 फीसदी नए केस और 52 फीसदी मौत ग्रामीण जिलों में हुई है.

Coronavirus Update: कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे कम होने लगी है. देश में दूसरी लहर की तबाही को भुला नहीं जा सकता है. वहीं एक रिपोर्ट में पता चला है कि कोरोना की दूसरी लहर ने शहरों के मुकाबले गांवों को ज्यादा प्रभावित किया है. सेंटर फॉर साइंस एंड इन्वायरमेंट की एक रिपोर्ट में ये बताया गया है कि कोरोना महामारी से मई में हुई कुल मौतों में से 52 फीसदी मौत ग्रामीण क्षेत्रों में हुई. रिपोर्ट की मानें तो कोरोना के 53 फीसदी नए केस और 52 फीसदी मौत ग्रामीण जिलों में हुई है. देखिए पूरी खबर..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >