VIDEO: गिरिडीह, धनबाद, रांची व जमशेदपुर में मतदान कल, 93 उम्मीदवार आजमा रहे हैं भाग्य

झारखंड के गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को वोटिंग होगी. इस दिन देश में छठे चरण का चुनाव होगा, जिसमें 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा.

देश के छठे व झारखंड के तीसरे चरण की 4 लोकसभा सीटों (रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह) के लिए 25 मई को मतदान होगा. गिरिडीह, धनबाद, रांची व जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में गुरुवार 23 मई की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया. चारों सीटों के लिए शनिवार की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इस चरण में कुल 82,16,506 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सबसे ज्यादा 22,85,237 मतदाता धनबाद लोकसभा क्षेत्र में हैं. वहीं, रांची में 21,97,331, जमशेदपुर में 18,69,278 व गिरिडीह में 18,64,660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए धनबाद में 2539, रांची में 2377, गिरिडीह में 2160 व जमशेदपुर में 1887 बूथ (कुल 8,963) का बनाये गये हैं. मतदान के लिए 17,926 बैलेट यूनिट व 8963 वीवीपैट का इस्तेमाल किया जा रहा है. झारखंड में तीसरे चरण के चुनाव में कुल 93 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं. सबसे अधिक 27 उम्मीदवार रांची लोकसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जमशेदपुर व धनबाद से 25-25 प्रत्याशी और गिरिडीह में 16 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि छठे चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों पर चुनाव होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >