देशभर में किसानों से जुड़े बिल पर हंगामा, पीएम मोदी ने विरोध करने वालों का याद दिलाए वादे

केंद्र सरकार संसद के मौजूदा मानसून सत्र में किसानों से संबंधित कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा प्रदान करना) विधेयक, 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020 लेकर आई. बिल लोकसभा में पास पारित हो गया है. बिल के पारित होने के बाद विपक्षी पार्टियों ने संसद के निचले सदन से वॉकआउट किया. वहीं, शुक्रवार को बिहार के कोसी रेल महासेतु समेत दूसरी परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने विपक्षियों पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के हित को देखते हुए लोकसभा में ऐतिहासिक बिल पारित किया गया. इससे किसानों को लाभ मिलेगा. यह बिल आजादी के बाद किसानों के लिए आजादी के जैसी है. विधेयक से किसानों को कवच मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >