Viral Video: Ed Sheeran की परफॉर्मेंस पुलिस ने बीच में रोकी, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: स्ट्रीट पर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बेंगलुरु पुलिस ने एड शीरन को रोक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूबल वायरल हो रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एड शीरन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर ब्रिटिश सिंगर एड शीरन को बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है. वीडियो में एड शीरन के चारों ओर फैंस खड़े नजर आ रहे है जो उनके साथ उनका पॉपुलर गाना ‘शेप ऑफ यू’  गा रहे है. वीडियो मे देखा जा सकता है कि एड शीरन जब परफॉर्म कर रहे होते हैं तभी वहां बेंगलुरु पुलिस आ जाती है और उन्हें गाना गाने से रोकते हुए जगह छोड़ कर जाने को बोलते है. यह वीडियो वहां मौजूद कोई फैन बना लेता है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है. बताया जा रहा है कि उनके पास स्ट्रीट परफार्मेंस की परमीशन नहीं थी. इस पर एड शीरन ने अपने X अकाउंट पर बात करते हुए लिखते है .हमारे पास स्ट्रीट परफॉर्म करने की पूरी अनुमति थी इसलिए हमने उसी स्थान को चुना. यह पहले से प्लान किया गया था न कि हम वहां अचानक पहुंच गए. कोई दिक्कत नहीं है मिलते हैं आज रात के शो में. इस घटना ने एड शीरन के भारत दौरे को और भी चर्चा में ला दिया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही फैंस ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के @aaraynsh अकाउंट पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़े:Viral Video: हार के बाद इमोशनल हुए सौरभ भारद्वाज, भरी सभा में छलके आंसू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >