पति-पत्नी, ‘वो’ और 1.5 करोड़: रियल लाइफ में ‘जुदाई’ फिल्म जैसी स्क्रिप्ट, वीडियो देख चकरा जाएंगे आप

Husband Wife Fight: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ लेकर प्रेमिका को अपना पति सौंप दिया. काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका से एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपए मांगे. इसके बाद उसने पति को उसकी प्रेमिका के हवाले कर दिया.

https://youtu.be/3guPRgUrnTk

Husband Wife Fight Video: कहते हैं प्यार किसी सरहद या बंधन को नहीं मानता है. कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती है कि आपका सिर चकरा जाए. ऐसा ही एक वाकया मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है. इस लव ट्राएंगल में पति, पत्नी, वो और डेढ़ करोड़ रुपए हैं. दरअसल, भोपाल में एक पत्नी ने रुपए लेकर प्रेमिका को अपना पति सौंप दिया. बॉलीवुड की जुदाई फिल्म में श्रीदेवी भी कुछ ऐसा करती हैं. वो अपने पति अनिल कपूर को रुपए के लालच में दूसरी महिला को सौंप देती है. उसी तर्ज पर भोपाल में रियल लाइफ में ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >