Oppenheimer OTT Release: क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर इस दिन ओटीटी पर हो रही है रिलीज, नोट कर लें डेट

Oppenheimer OTT Release: क्रिस्टोफर नोलन की ओर से निर्देशित और सिलियन मर्फी, एमिली ब्लंट, मैट डेमन, फ्लोरेंस पुघ रॉबर्ट डाउनी जूनियर स्टारर, 21 मार्च को हिंदी और अंग्रेजी में जियो सिनेमा पर प्रीमियर के लिए तैयार है.

Oppenheimer OTT Release Date

Oppenheimer OTT Release: क्रिस्टोफर नोलन और सिलियन मर्फी की थ्रिलर मिस्ट्री ओपेनहाइमर ने ऑस्कर 2024 में अपना दबदबा बनाया और सात ऑस्कर घर ले आई. बता दें कि 96वें अकादमी पुरस्कार रविवार को एलए के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए गए. यह फिल्म अब आखिरकार भारत में ओटीटी पर उपलब्ध होगी. JioCinema ने सोमवार को अपनी ओटीटी रिलीज की घोषणा की और ओपेनहाइमर को उनकी ऑस्कर जीत पर बधाई दी. क्रिस्टोफर नोलन की ओर से निर्देशित और सिलियन मर्फी, एमिली ब्लंट, मैट डेमन, फ्लोरेंस पुघ रॉबर्ट डाउनी जूनियर स्टारर, 21 मार्च को हिंदी और अंग्रेजी में जियो सिनेमा पर प्रीमियर के लिए तैयार है. ओपेनहाइमर को हमेशा से ही दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और उन्होंने आठ गोल्डन ग्लोब्स अपने नाम कर लिए. यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित सात बाफ्टा लेकर आई. इसके अलावा, इसने 2024 क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में आठ श्रेणियां जीतीं.

Also Read- Oppenheimer OTT Release Date: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी ओपेनहाइमर, नोट कर लें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >