शुजालपुर (मध्यप्रदेश) : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शुजालपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के दिल में नफरत है, गुस्सा है. हमारा काम उस नफरत को मिटाना है. वे मुझपर आक्रमण करते हैं. वे मेरे पिता, दादा, दादी के बारे में नफरत से बोलते हैं, लेकिन मैं जाकर उन्हें झप्पी देता हूं, प्यार से गले लगा लेता हूं.
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है, हम यह चाहते हैं कि नफरत खत्म हो, देश में सब मिलजुल कर रहें और मैं इसके लिए प्रयास कर रहा हूं. कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी जाति-धर्म के लोगों को साथ लेकर चली है और हम इसी नीति को आगे लेकर जायेंगे. मोदी जी के दिल से नफरत को खत्म करेंगे.
मोदी सरकार ने गरीबों को स्वाभिमान से जीने योग्य बनाया है : अमित शाह
