ModiAgainSaysIndia : बोले अमित शाह, नरेंद्र मोदी को फिर PM बनाना चाहती है जनता

शाहजहांपुर : आज पूरे देश में मोदी- मोदी का नारा सुनाई दे रहा है क्योंकि देश की जनता तय कर चुकी है कि वो फिर से देश की कमान नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपना चाहती है. देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है. उक्त बातें भाजपा अध्यक्ष अमित […]

शाहजहांपुर : आज पूरे देश में मोदी- मोदी का नारा सुनाई दे रहा है क्योंकि देश की जनता तय कर चुकी है कि वो फिर से देश की कमान नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंपना चाहती है. देश की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है. उक्त बातें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कही.

शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 55 साल तक देश में राहुल बाबा एंड कंपनी शासन करती रही, लेकिन गरीबों का भला नहीं हुआ, क्योंकि इन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया. पिछले पांच सालों में पीएम मोदी ने ‘गरीबी हटाओ का नारा’ देने वालों को सिखाया है कि गरीबी कैसे हटायी जाती है.

आज आयुष्मान योजना के माध्यम से देश के 50 करोड़ लोगों का 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य खर्च उठाने का काम मोदी सरकार कर रही है. बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्हें सिर्फ चुनाव के वक्त अंबेडकर जी की याद आती है, चुनाव जीतने के बाद वे सिर्फ अपनी मूर्तियां लगवाती हैं. जबकि नरेंद्र मोदी ने दलित समाज के उत्कर्ष और उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >