नेहा सिंह राठौर का नया गाना ‘गुजरात में का बा?’ रिलीज, मोरबी पुल हादसे को लेकर सरकार पर साधा निशाना
नेहा सिंह राठौर बिहार की चर्चित लोक गायिका है. अब उनका नया भोजपुरी गाना गुजरात में का बा? रिलीज हो गया है. उन्होंने इस गाने पर मोरबी पुल हादसे का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
By Budhmani Minj |
November 4, 2022 6:13 PM
...
नेहा सिंह राठौर बिहार की चर्चित लोक गायिका है. अब उनका नया भोजपुरी गाना गुजरात में का बा? रिलीज हो गया है. उन्होंने इस गाने पर मोरबी पुल हादसे का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है. गुरुवार की शाम गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर हैंगिंग ब्रिज टूट गयी, जिसमें 135 लोगों की मौत हो गयी. हालांकि बचाव कार्य में सेना के जवान और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त अभियान में 170 लोगों को बचा लिया था. हादसा उस समय हुआ जब कथित रूप से पुल पर एक साथ 400 से अधिक लोग सवार हो गये थे. मालूम हो मोरबी हैंगिंग ब्रिज को 7 महीने के बाद फिर से आम लोगों के लिए खोला गया था. जिसके बाद यह हादसा हुआ. इस मामले में ओरेवा समूह ग्रुप के चार कर्मियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें...
December 10, 2025 7:34 PM
December 10, 2025 7:28 PM
December 10, 2025 7:07 PM
December 10, 2025 7:09 PM
December 10, 2025 7:04 PM
December 10, 2025 6:21 PM
December 10, 2025 6:06 PM
December 10, 2025 5:36 PM
December 10, 2025 5:34 PM
December 10, 2025 5:38 PM

