सलमान खान को मारने के इरादे से आए थे दोनों शूटर, मुंबई पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं. बीते दिनों मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि दो आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मारने के इरादे से उनके घर के बाहर गोलीबारी की थी.

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को स्थानीय अदालत को बताया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मारने के इरादे से उनके घर के बाहर गोलीबारी की थी. बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल रविवार सुबह बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद भाग रहे थे. उन्हें सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, घटना के समय विक्की मोटरसाइकिल चला रहे थे और पीछे बैठे सागर ने अभिनेता के घर पर गोलियां चलाईं. दोनों को मंगलवार को यहां एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया. जहां पुलिस ने उन्हें 14 दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 120-बी (आपराधिक साजिश) और 34 (एक सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) और शस्त्र अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Also Read- सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है उनके नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >