Video: Salman Khan के फार्महाउस में 2 लोगों ने की घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सलमान खान के फार्म हाउस में 2 लोगों ने चोरी-छिपे घुसने की कोशिश की है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस बारे में जानकारी फार्महाउस के मैनेजर शशिकांत ओमप्रकाश भार्गव ने पुलिस को दी.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर है. उनके पनवेल वाले फार्म हाउस में 2 लोगों ने चोरी-छिपे घुसने की कोशिश की है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस बारे में जानकारी फार्महाउस के मैनेजर शशिकांत ओमप्रकाश भार्गव ने पुलिस को दी. शशिकांत ओमप्रकाश भार्गव ने पुलिसा को बताया कि ये घटना गुरुवार को हुई. इस बारे में उन्होंने कहा कि लगभग शाम 4 बजे दो लोग झाड़ियों और दीवार को कूदकर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि पहले उन्होंने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के महेश कुमार रामनिवास और विनोद कुमार राधेशाम के रूप में दिया. बाद में फार्महाउस के मैनेजर ने पुलिस को इस बारे में बताया. जिसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले गई. वहीं, उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर करण जौहर के साथ फिल्म ‘द बुल’ में काम करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द बुल’ का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे. सलमान इसमें एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा वो बिग बॉस 17 को होस्ट करते है. उनका ये शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

Also Read: Tiger 3 OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >