Lok Sabha Election 2024 : महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी और माता-पिता के साथ रांची में डाला वोट

महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी और माता-पिता के साथ जेवीएम श्यामली में वोट डाला. वे हमेशा ही जिम्मेदार नागरिक की तरह अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं.

By Rajneesh Anand | May 25, 2024 3:09 PM
Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting :रांची में एमएस धोनी ने दिया वोट | MS Dhoni

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज देश के सात राज्यों में हो रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में भी आज मतदान हुआ. भारतीय क्रिकेट के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अपने पूरे परिवार के साथ जेवीएम श्यामली स्कूल में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए पहुंचे. उनके प्रशंसकों को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वहां आएंगे इसलिए फैंस के साथ-साथ मीडियाकर्मी भी वहां पहुंचे थे. महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी और माता-पिता भी थे. मताधिकार का प्रयोग करने के बाद धोनी ने कोई बयान नहीं दिया और परिवार के साथ वापस चले गए.गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में आईपीएल का हिस्सा बनकर लौटे हैं. उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स प्ले आॅफ नहीं खेल पाई जिसकी वजह से वे जल्दी घर लौट आए. महेंद्र सिंह धोनी चुनाव के दौरान हमेशा ही अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हैं. धोनी अपना आयकर भी हमेशा भरते हैं और वे रांची में सबसे अधिक आयकर भरने वाले हैं.

Next Article

Exit mobile version