VIDEO: धनबाद में डंपर की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान की मौत

डंपर पार्किंग यार्ड में पेट्रोलिंग में तैनात सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल यशवंत राज की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उनकी मौत अज्ञात हालपेक के चपेट में आने से हुई है. सीआईएसएफ जवान परियोजना के डंपर पार्किंग यार्ड में रात्रि पाली ड्यूटी में तैनात थे.

धनबाद, सुमन कुमार सिंह : धनबाद जिले के बरोरा थाना अंतर्गत बीसीसीएल एरिया वन एएमपी कोलियरी के शताब्दी डंपर पार्किंग यार्ड में पेट्रोलिंग में तैनात सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल यशवंत राज की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उनकी मौत अज्ञात हालपेक के चपेट में आने से हुई है. सीआईएसएफ जवान परियोजना के डंपर पार्किंग यार्ड में रात्रि पाली ड्यूटी में तैनात थे. बुधवार देर रात डंपर पार्किंग यार्ड गाडी पार्किंग में डंपर के पीछे कुर्सी पर सीआईएसएफ बैठा हुआ थे. इस बीच ड्यूटी पर तैनात डंपर आपरेटर डंपर को आगे पीछे करने के दौरान सीआईएसएफ पर चढ़ गया और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद डंपर सहित आपरेटर फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >