बेंगलुरु में खुला देश का पहला थ्रीडी प्रिंटेड पोस्‍ट ऑफिस, देखें आप भी

India's First 3d Printed Post Office Open In Bengaluru - पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म Twitter X पर इस अनोखे पोस्‍ट ऑफिस भवन की तस्‍वीर को शेयर कर इसे देश के नवाचार और प्रगति का प्रमाण और हर भारतीय के लिए गर्व करने का मौका बताया है.

3D printed Post Office : देश का पहला थ्रीडी प्रिंटेड पोस्‍ट ऑफिस (India’s first 3D printed Post Office) बेंगलुरु में खुल गया है. दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने इसका उद्घाटन किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म Twitter X पर इस अनोखे पोस्‍ट ऑफिस भवन की तस्‍वीर को शेयर कर इसे देश के नवाचार और प्रगति का प्रमाण और हर भारतीय के लिए गर्व करने का मौका बताया है. इसे बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में बनाया गया है. खास बात यह है कि इसे बनाने में महज 43 दिन लगे, जबकि अनुमानित समय सीमा 45 दिन की थी. इसे एल एंड टी ने आईआईटी मद्रास की मदद से बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >