Jharkhand News: आइएएस पूजा सिंघल को मिलेगी जमानत! 26 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, देखें वीडियो

Jharkhand News: मनरेगा घोटाला मामले में निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 26 जुलाई को होगी. मंगलवार को ईडी की विशेष अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई. इसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख मुकर्रर दी.

मनरेगा घोटाला मामले में निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 26 जुलाई को होगी. ईडी की विशेष अदालत ने मंगलवार की सुनवाई के दौरान नई तारीख मुकर्रर की है. घोटाला मामले में ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोपियों के कारनामों की पूरी दास्तान दर्ज की है. आरोपियों में पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता राम विनोद सिन्हा समेत कई और लोगों के नाम दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >