धनबाद की डॉ. नेहा ने बढ़ाया झारखंड का मान, फेलोशिप से हुई सम्मानित

धनबाद के कतरास में रहने वाली डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने चिकित्सा के क्षेत्र में कतरास के साथ-साथ पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है. हैदराबाद में आयोजित 66वें भारतीय प्रसूति एवं स्त्री रोग कांग्रेस में कतरास की स्त्री एवं प्रसूति एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी को फैलोशिप से सम्मानित किया गया है.

धनबाद के कतरास में रहने वाली डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने चिकित्सा के क्षेत्र में कतरास के साथ-साथ पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है. हैदराबाद में आयोजित 66वें भारतीय प्रसूति एवं स्त्री रोग कांग्रेस में कतरास की स्त्री एवं प्रसूति एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी को फैलोशिप से सम्मानित किया गया है. कतरास के प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.शिवानी झा और बियाडा के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार झा की पुत्री है. इस सेमिनार का आयोजन डॉ पारुल कोट्डवाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस अधिवेशन में देश के सभी राज्यों से नामचीन डॉ ने अपनी उपस्थिति दर्ज की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >